Breaking News
c0c148de b342 49b8 abe3 90a9d6c9b372

शिविर में पुश्तैनी 19 पट्रे, उडान योजना 122, जाब कार्ड प्रविष्टि 156,मंहगाई राहत पंजीकरण 220 सहित योजनाओं का ग्रामीणों ने लाभ लिया

बीगोद विघालय मे दो दिवसीय मंहगाई राहत शिविर सम्पन्न हुआ

ग्रामीणों ने कैंप के दौरान योजनाओं को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त किया

बीगोद– कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दो दिवसीय प्रशासन गांव के संग अभियान मे महंगाई राहत शिविर सम्पन्न हुआ।c0c148de b342 49b8 abe3 90a9d6c9b372

अधिकारियों ने शिविर का निरीक्षण कर लाभार्थियों को मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड प्रदान किए और ग्रामीणों से संवाद कर योजनाओं के संबंध में जानकारी ली। शिविर में रोडवेज पास 16, विद्युत विभाग व्यवधान निपटारा 4, जॉब कार्ड प्रतिलिपि 156, जियो टेग 18, नया जॉब कार्ड 1 ,जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र 5 ,पुश्तैनी पट्टा 19, नवीन शौचालय 7, लोक कलाकार 5, दिव्यांग प्रमाण पत्र 1, उड़ान योजना 122, मृदा नमूना 10 पशुपालन मे गर्भ परीक्षण 4, बाधियाकरण 7, जलदाय विभाग पाइप लीकेज ठीक करना 2, नवीन पेंशन आवेदक 3, पालनहार 5 आदि योजनाओं का ग्रामीणों ने लाभ लिया।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त किया।शिविर में कस्बे के मुनीर मोहम्मद लौहार ने रीको एरिया के पीछे करोड़ों रुपए की भूमि जो चरागाह भूमि है जिस पर भू माफिया ने कब्जा कर रखा है उस चरागाह भूमि को भूमाफिया से मुक्त करा कर मेड़बंदी कराने मांग की।

साथ ही खातेदारी भूमि से अवैध रूप से काटी गई कालोनिया जो कर्नवेशन शुदा नही है जिस पर माफियाओं को आर्थिक लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से पंचायत द्वारा सीसी रोड का निर्माण करवा कर मुन्नी कॉलोनी बीगोद, हुसैन कॉलोनी बीगोद, आजाद नगर कालोनी बीगोद, भीलवाड़ा रोड पर स्थित ईच्छा मणि होटल के पास खातेदारी भूमि पर भूमाफिया द्वारा काटी गई कॉलोनी में सीसी रोड निर्माण कराया जो आबादी क्षैत्र से बाहर है ।

गौर की नाडी को अतिक्रमण हटाने व आराजी मैं कब्जा कर निर्माण कर अवैध रूप से का गारनेट की फैक्ट्री संचालित है उसे हटाने। वार्डों में कहीं पेवर ब्लॉक 2 इंची वह 4 इंची लगाए गए उनकी जांच कराने शेड्यूल की अनदेखी करते हुए सीसी रोड निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल करने।

वार्ड नंबर 12 को पेवर ब्लॉक लगाकर दुरस्त करने नालियों का निर्माण करने सफाई कराने, सूखे गीले कचरे के टेंपो लगाने की मांग , ग्रामीणों को पुश्तैनी पट्रे दिलाने की मांग शिविर प्रभारी से की।

शिविर मे महैश गागोरिया, नायब तहसीलदार राहुल धागड, अतिरिक्त विकास अधिकारी राजकुमार व्यास, सत्यनारायण गुजराती, राजकुमार सेन, भू अभिलेख अधिकारी संजय पाराशर ,पटवारी अरुण नागोरा, सरपंच मेहरून बानू, ग्राम विकास अधिकारी मुकेश वैष्णव सहित कई विभागीय अधिकारी व कार्मिक में मौजूद रहे। फोटो कैप्शन

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *