Breaking News

ग्राम पंचायत- नक्शा-बक्शा के कम्पार्ट न0 28 का हुआ निरीक्षण

Ibn24×7news
महराजगंज
विकास अधिकारी जनपद महराजगंज के द्वारा “महराजगंज पहल” कार्यक्रम के अन्तर्गत चल रहे ग्राम पंचायत- नक्शा-बक्शा कम्पार्ट न0 28 का निरीक्षण किया गया जिसमें नोड़ल अधिकारी, परियजोना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण रजत गुप्ता, खण्ड विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम प्रधान व लगभग 200 ग्रामवासी उपस्थित थे ।इस बाबत ग्राम पंचायत में जितने भी पी0एम0 किसान सम्मान निधि के लाभार्थी हैं उन सभी का ई0 के0वाई0सी0 शत-प्रतिशत कराने के लिए सहायक विकास अधिकारी(कृषि) को निर्देशित किया गया ।

इसके बाद अन्त्योदय कार्ड धारकों का शत-प्रतिशत व आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु नोड़ल अधिकारी एवं वहा उपस्थित सम्बन्धित कर्मचारी को निर्देशित किया गया ।जल जीवन मिशन के अन्तर्गत जल निगम के अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि हमेशा स्वच्छ जल का प्रयोग करे तथा जहां पर पानी की सप्लाई जा रही है वहाँ जरूरतमन्द ग्राम वासियों के घर पर पानी की टोटी पहुचना चाहिए । पानी के लिए जल निगम के कर्मचारियों को यह भी निर्देश दिया गया कि घर-घर जाकर के पानी प्रबन्ध के लिए सभी ग्रामवासियों को जागरुक करना है जिससे स्वच्छ पानी ग्राम वासियों को मिल सके ।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261004 WA0014

देवरिया – एम्बुलेंस दुर्घटना में चार लोगों की मृत्यु पर डीएम व एसपी ने परिजनों से मिलकर जताया शोक, बंधाया ढांढस

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता   देवरिया। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एम्बुलेंस दुर्घटना में चार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *