Breaking News
Screenshot 20241118 124506

वाराणसी – देव दीपावली: 68 घाटो पर जले 17 लाख दीपों से जगमग हुई काशी,एक झलक के लिए उमडा जनसैलाब

 

टीम आईबीएन न्यूज़ विशेष:

वाराणसी:घाटों पर बेकाबू हुई भीड़ देव दीपावली पर काशी के घाटों पर पर्यटकों की भारी भीड़ जुट गई है। ऐसे में सभी प्रमुख घाटों पर भीड़ बेकाबू होते देख पुलिस के साथ ही अन्य फोर्स मौके पर पहुंचकर भीड़ नियंत्रित करने में जुटी है।

Screenshot 20241118 124611चेत सिंह किले के सामने पहुंचा उपराष्ट्रपति और सीएम का काफिला
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का काफिला चेत सिंह किले के सामने पहुंचा है। वहीं अस्सी से चेत सिंह किले की ओर जाने वाले लोगों की भीड़ अधिक होने से काशी वरुणा जोन के डीसीपी और एटीएस के जवान पहुंच गए हैं। लोगों को रोककर भीड़ किले की ओर जाने से रोक रहे हैं।

भव्य सजा था मा गंगा का द्वार
विश्वनाथ धाम का गंगा द्वार आकर्षण का केंद्र बना है। भारी संख्य में पर्यटक यहां सेल्फी लेने पहुंचे हैं। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।और शुरू हुई भव्य आतिशबाजी उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दीप जलाकर देव दीपावली की शुरुआत की। उनके दीप जलाने के साथ शुरू भव्य आतिशबाजी हुई।

अस्सी घाट के किनारे भव्य आकर्षण को निहारने पहुंची भीड़Screenshot 20241118 124539

देव दीपावली को लेकर वाराणसी के अस्सी घाट के किनारे भारी भीड़ जमा हुई है। भक्त यहां पहुंचकर आराधना कर रहे हैं और भव्य आकर्षण को महसूस कर रहे हैं। बताते चलें कि घाट किनारे का आकर्षण खास है हर ओर अलग छटा बिखरी हुई है। इसे निहारने के लिए भीड़ भी जमा हुई है
पर्यटकों को रहा महाआरती का पल- पल इंतजार काशी की देव दीपावली देखने के लिए दुनिया भर से लोग काशी पहुंचे हैं। यहां अस्सी घाट पर लाखों की संख्या में पहुंचे पर्यटकों को मां गंगी की महाआरती का पल- पल इंतजार है।

हरिशचंद्र घाट पर बाबा मसान नाथ का विशेष शृंगार

हरिशचंद्र घाट पर दीपोत्सव के बीच बाबा मसान नाथ का विशेष शृंगार किया गया।अस्सी घाट पर एक लाख पर्यटकों का लगा जमघट। देव दीपावली के अवसर पर अस्सी घाट पर एक लाख से अधिक लोग पहुंचे हैं। मां गंगा की महाआरती देखने के लिए पर्यटक आतुर हैं। लोग हर- हर महादेव के जयकारे लगा रहे हैं।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दीप प्रज्ज्वलन किया

देव दीपावली के अवसर पर काशी में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दीप प्रज्ज्वलन किया।घाटों पर उमड़े श्रद्धालु काशी की देव दीपावली पर देश- दुनिया की नजर टिकी है। इधर, काशी के 84 घाटों पर पर्यटकों का जमावड़ा लगा है। इस बीच गंगा द्वार पर भीड़ बढ़ने पर लोग बैरिकेडिंग फांदकर जाते देखे गये।

भारत सनातन की भूमि, काशी इसका प्रतीकScreenshot 20241118 124506

उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारत सनातन की भूमि है। काशी इसका प्रतीक है। उन्होंने कहा कि परंपरा और संस्कृति को संजोए रखने वाली काशी निरंतर विकास कर रही है। सनातन हमें एक रहने और मजबूत रहने का संदेश देता है।

धरती जहां की पारस है, नाम उसका बनारस है: उपराष्ट्रपति

उपराष्ट्रपति ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश तो मुख्यमंत्री योगी के प्रयास से प्रदेश बदल रहा है। अपना भारत बदल रहा है और बड़ी तेजी से बदल रहा है। भारत की उपलब्धियों को दुनिया सराह रही है। कहा कि धरती जहां की पारस है, नाम उसका बनारस है।

उपराष्ट्रपति ने नमो घाट को बताया दुनिया का सबसे बड़ा घाट

उपराष्ट्रपति ने कहा कि आज वह पल हमारे जीवन में आया है, जिसकी कल्पना मैंने कभी नहीं की थी। ये बहुत बड़ा दायित्व था। उपराष्ट्रपति ने कहा कि मैंने सीएम योगी से बोला ये दुनिया का सबसे बड़ा घाट है। उन्होंने कहा भारत के अलावा घाट है कहां?। इस पर उन्होंने नमो पार्वती पतये, हर हर महादेव का जयकारा लगाया।

पर्यटकों ने की काशी की देव दीपावली की तारीफ पुणे महाराष्ट्र के सहकारिता मंत्रालय दिल्ली में डिप्टी डायरेक्टर नीलेश पाटिल अपनी माता पद्मिनी पाठक, पिता सुरेश पाटिल, पत्नी प्रियंका पाटिल, बेटी ऐश्वर्य, बेटा इंद्रनील के साथ काशी में दव दीपावली देखने के लिए पहुंचे। उन्होंने शूलटंकेश्वर महादेव मंदिर माधोपुर में पहुंचकर देव दीपावली का नजारा देखा। बताया कि काशी में इस पर्व को मनाने का शानदार अनुभव रहा।

घाटों पर देव दीपावली देखने को उमड़े लोग

देव दीपावली के अवसर पर गायघाट पर आकर्षक सजावट रही। यहां लोगों की भीड़ जुट गई। दीपों की श्रृंखला बनाकर लोग उसमें घी और तेल डाल रहे थे। घाट पर भगवान शिव की प्रतिमा के साथ देवी-देवताओं की अन्य मूर्तियां लोगों को लुभा रही थीं।

देव दीपावली के अवसर पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने नमो घाट को जनता को समर्पित किया। अब सुबह-ए-बनारस का लुत्फ पर्यटक विश्व स्तरीय सुविधाओं वाले खुबसूरत नमो घाट से भी ले सकेंगे। यहां उदयागामी भगवान भास्कर का अभिवादन करता नमो घाट का 75 फीट ऊंचा नमस्ते स्कल्पचर पर्यटकों को लुभा रहा है।

एटीएस की टीम पल- पल कर रही निगरानी

देव दीपावली पर काशी के घाटों से लेकर शहर तक सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम हैं। इसी क्रम में रीवा कोठी की छत पर मौजूद एटीएस की टीम पल- पल की गतिविधियों पर दूरबीन से नजर रख रही है।

विश्वनाथ धाम में आकर्षक रंगोली ने मोहा जनमन

काशी की देव दीपावली देखने के लिए घाटों से लेकर कुंड, तालाब और मंदिरों में लोगों का जमघट लगा है। विश्वनाथ धाम में बनाई गई रंगोली और यहां का सजावट लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना है। लोग दीये जलाने के साथ ही आकर्षक नजारे को निहारने के लिए घाटों पर पहुंच रहे हैं। पुलिस प्रशासन के लोग भी सादी वर्दी में चहलकदमी कर रहे थे। दूसरी तरफ, गंगा किनारे घूम रहे लोगों को मना किया जा रहा था।

विदेशियो ने की सनातन परंपरा की तारीफ

तुर्की से आई विदेशी मेहमान ने की देव दीपावली की तारीफ काशी की विश्व प्रसिद्ध देव दीपावली को देखने के लिए विदेशों से भी सैलानी पहुंचे थे। एक बातचीत में तुर्की से आईं विदेशी मेहमान ने कहा कि देव दीपावली देखना उनके लिए बेहद खास है। वह यहां हर बार आना चाहती हैं।

नमो घाट पर कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुति

नमो घाट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उद्घाटन अवसर पर शुक्रवार की शाम प्रिंस ग्रुप की ओर से नमोः नमो डांस की प्रस्तुति दी गई। वहीं यूएसए और ऑस्ट्रेलिया के कलाकारों ने श्री नटराज कास्मिक शिवा नृत्य किया। राज्यपाल ने किया उपराष्ट्रपति की पत्नी का स्वागत राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उपराष्ट्रपति की पत्नी सुदेश धनखड़ को पंचमुखी गणेश की प्रतिमा देकर स्वागत किया।

मां गंगा का हुआ विशेष श्रृंगार

सीएम ने किया उपराष्ट्रपति का स्वागत
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को नमो का प्रतीक मॉडल देकर उनका स्वागत किया।मणिकर्णिका घाट पर की गई बैरिकेडिंगमणिकर्णिका घाट पर बैरिकेडिंग का काम किया जा रहा है। इसकी वजह है कि आतिशबाजी के साथ चिता की तस्वीर न ली जाए।
मां गंगा का हुआ विशेष श्रृंगार
शीतला घाट पर गंगोत्री सेवा समिति की ओर से मां गंगा की प्रतीमा का विशेष श्रृंगार किया गया है।

पुलिस की सक्रियता से मिली गायब बच्ची

देव दीपावली के अवसर पर काशी के घाटों पर पर्यटकों का जमावड़ा लगा है। इस बीच अस्सी घाट पर डेढ़ साल की बच्ची गायब हो गई। इस दौरान उसे रोता देख कुछ लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस की सक्रियता से बच्ची को उसके परिजनों को सौंपा गया।

सामने घाट पर पहुंचने लगे सैलानी
सामने घाट पर सैलानियों के इंतजार में बजड़े खड़े हुए हैं। शहरवासी धीरे- धीरे कर घाट पर पहुंच रहे हैं। दिन ढलने के साथ ही पर्यटकों का जमावड़ा हो गया।

ट्रैफिक पुलिस ने कसी कमर

देव दीपावली पर घाटों की तरफ जाने वाले रास्ते पर जगह- जगह ट्रैफिक पुलिस तैनात हैं। लंका की तरफ से अस्सी घाट पर जाने वाले रास्ते पर सभी प्रकार के दो पहिया और चार पहिया वाहनों पर रोक लगाई गई है।
नाव पर सवार हुए दर्शक काशी में भव्य देव दीपावली का नजारा देखने के लिए पर्यटक नाव पर सवार होने लगे हैं। फूलों से सजी नाव में बैठकर लोग सेल्फी लेते दिख रहे हैं।

काशी पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

देव दीपावली में शामिल होने के लिए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंचे। यहां से कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुए। कुछ ही पल में वे नमो घाट पर पहुंचेंगे।श्रद्धालुओं को पल- पल इंतजार है उस घड़ी का जब काशी के 84 घाट दीपों से जगमग होंगे। आतीशबाजी के बीच गंगा की लहरों पर क्रूज और नाव पर अनोखे नजारे का लुत्फ उठाएंगे। गंगा के अर्धचंद्राकार घाट दीपों का चंद्रहार पहनेंगे तो मंदिरों से लेकर घरों की चौखट भी दीपों की रोशनी से जगमग होगी।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *