Breaking News

नामित सभासद बनाए जाने पर सिद्धार्थ सिंह मिक्की ने अपना दल एस कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

मीरजापुर। अहरौरा नगर के गोला सहूवाईन निवासी सबसे कम उम्र के अपना दल एस युवा बूथ अध्यक्ष सोनल सोनकर को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा नामित सभासद बनाए जाने पर नगर के खरंजा स्थित कैंप कार्यालय पर पूर्व सभासद/सांसद प्रतिनिधि सिद्धार्थ सिंह मिक्की के नेतृत्व में सोनल सोनकर का जोरदार तरीके से माल्यार्पण कर स्वागत किया गया एवं मिष्ठान वितरण कर एक दूसरे को बधाई दी।

सिद्धार्थ सिंह मिक्की ने अपने संबोधन में बताया कि शीर्ष नेतृत्व ने पार्टी कार्यकर्ताओं को ये संदेश दिया है कि पार्टी का छोटा से छोटा कार्यकर्ता भी जो पार्टी के लिए समर्पित है उसे ऐसे ही सम्मान मिलता रहेगा।

इस दौरान उपस्थित रहने वालों में भगवान दास प्रजापति, संतोष मौर्य, असलम खान, उदय अग्रहरि, सुभाष सोनकर, आर्यन मौर्य, नरेश पटेल, संजय विश्वकर्मा, मुकुन्द बिंद श्यामलाल पटेल हेमंत मौर्य अरविंद यादव, रोहित, भोला सोनकर, कुश सोनकर समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …