Breaking News

अहरौरा व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस द्वारा ट्रक में लदा 2212 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद

मीरजापुर। थाना अहरौरा पुलिस व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

16 मार्च दिन सोमवार को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर नगर चौकी प्रभारी आशीष कुमार सिंह व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना अहरौरा क्षेत्रांतर्गत दुर्गाजी पहाड़ी के पास से खड़ी टाटा ट्रक अंकित वाहन संख्या MH 48 AG 6384 की तलाशी ली गयी तो उक्त वाहन से 1300 बोतल जुबली स्पेशल विस्की (प्रत्येक बोतल 180ml) व 912 बोतल रायल ग्रीन प्रिमियम ब्लेन्डेड विस्की (प्रत्येक बोतल 180ml) अवैध अंग्रेजी शराब (कुल 2212 बोतल) बरामद हुई। उक्त बरामदगी में धारा 60/63 आबकारी अधिनियम व 318(4),319(2),336(3),338,340(2) बीएनएस का पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी तथा शराब तस्करी में प्रयुक्त उपरोक्त वाहन को अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट में सीज की गई।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …