Breaking News

सलेमपुर /देवरिया – मजबूत नाले को तोड़कर बन रहा नाला सरकारी धन का हो रहा दुरुपयोग – सुधाकर गुप्त

Ibn news Team DEORIA

रिपोर्ट धर्मेन्द्र पांडेय

IMG 20260316 WA0010

सलेमपुर, देवरिया। नगर पंचायत के मुख्य मार्ग पर बापू इंटर कॉलेज के मैदान के सामने हाल ही बने मजबूत नाले को तोड़कर नया नाला बनाने के विरोध में नगर के व्यापारी उद्योग व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष ,पूर्व चेयरमैन सुधाकर गुप्त के नेतृत्व में व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान सुधाकर गुप्त ने कहा कि अभी कुछ समय पहले बने मुख्य नाले को जो पूरी तरह मजबूत स्थिति में है उसे नगर पंचायत द्वारा पुनः तोड़कर बनाया जा रहा है जो पूरी तरह से आमजन के पैसों का दुरुपयोग हो रहा है। वहीं बिना लोक निर्माण विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र लिए ही यह निर्माण कराया जा रहा है। जबकि नगर में कई जगह पर नाले के निर्माण की आवश्यकता है उसे नही बनाया जा रहा है। अगर नाले का निर्माण कार्य नही रुका तो उपजिलाधिकारी से मिलकर इससे अवगत कराया जायेगा तथा सरकारी धन का दुरुपयोग नही करने दिया जायेगा। दुकानदारों का कहना है कि जबरिया नाली उनके दुकान के और नजदीक बनाया जा रहा है जबकि पहले वाली नाली मुख्य मार्ग से करीब सत्तर फुट पहले बना है। नाला दुकान से नजदीक बनने से उनकी रोजी रोटी प्रभावित होगी। प्रदर्शन करने वाले दुकानदारों में विनोद मिश्र, श्यामबदन शर्मा, मंटू यादव, कमरुद्दीन मिस्त्री, रामेश्वर, योगेंद्र कुमार, जितेन्द्र यादव, जयराम शाह,राजू तिवारी, रामप्रवेश शर्मा, विजय आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260622 WA0014

पट्टी कला में बन रहे पार्क का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

मीरजापुर। अहरौरा नगर के पट्टी कला मोहल्ले में निर्माणाधीन पार्क का गुरुवार को नगर पालिका …