अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा
अयोध्या।
मिल्कीपुर तहसील में तैनात लेखपाल का रिश्वत लेते वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल। वायरल वीडियो में लेखपाल वरासत संबंधित कागजात के लिए किसान से पहले ₹500 लेते हुए फिर ₹1000 की मांग करते आ रहा है नज़र ।
लेखपाल धीरेंद्र यादव के पास हैरिग्टनगंज क्षेत्र की ग्राम पंचायत मलेथू और रामपुर जोहन सहित कई ग्राम पंचायत का है प्रभार। मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र में पहले भी आ चुके हैं भ्रष्टाचार के कई मामले। पूर्व में भी यहां दो लेखपालों को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया था गिरफ्तार, भेजा था जेल।