Breaking News

ब्रेकिंग न्यूज वीआईपी कार्यक्रम को लेकर अयोध्या हाई अलर्ट

सुरक्षा व्यवस्था का अफसरों ने किया निरीक्षण

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा

अयोध्या

अयोध्या आगामी वीआईपी कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस महकमा पूरी तरह सतर्क नजर आया। मण्डलायुक्त अयोध्या मण्डल, पुलिस उपमहा निरीक्षक अयोध्या परिक्षेत्र, जिलाधिकारी अयोध्या तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से शहर के प्रमुख स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा करते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को सतर्कता, आपसी समन्वय और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

साथ ही भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और वीआईपी मूवमेंट के दौरान सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261005 WA0005

देवरिया – चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। गौरीबाजार पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के मामले …