Breaking News

अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु की समीक्षा बैठक हुयी संपन्न

Ibn24×7news
महराजगंज
अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।

IMG 20220519 WA0025बैठक में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, ओडीओपी मार्जिन मनी, मिनी औद्योगिक संस्थान व महराजगंज की भूमि पैमाइश सहित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा अपर जिलाधिकारी द्वारा की गयी। रोजगार सृजन योजनाओं के संदर्भ में ऋण हेतु आवेदनों के निस्तारण के संदर्भ में अपर जिलाधिकारी ने बैंकों को लंबित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने का निर्देश दिया और ये भी कहा कि रोजगार संबंधी ऋण आवेदनों को बैंक आवश्यक रूप से विलंबित न रखें और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करें। मिनी औद्योगिक संस्थान महाराजगंज की भूमि पैमाइश के संदर्भ में अपर जिलाधिकारी ने उनकी अध्यक्षता में उद्योग विभाग व राजस्व विभाग की बैठक बुलाने का निर्देश दिया, ताकि जिला उद्योग केंद्र के नक्शे के अनुसार भूमि की पैमाइश को यथाशीघ्र पूरा करा लिया जाए। इस बाबत उपायुक्त उद्योग ने बताया कि मिनी औद्योगिक आस्थान की बाउंड्री वॉल हेतु आगणन शासन को प्रेषित कर दिया गया है, बजट मिलते ही कार्य आरम्भ करा दिया जाएगा।बैठक में उपायुक्त उद्योग अभिषेक प्रियदर्शी, उपायुक्त वाणिज्य कर आर.पी. चौरसिया उद्योग व वाणिज्य विभाग के अन्य पदाधिकारी व उद्यमी उपस्थित रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *