Breaking News
WhatsApp Image 2022 03 20 at 7.48.59 PM

आपसी रंजिश के तहत 60 वर्षीय अधेड़ पुरुष पर घात लगाकर किया प्राणघात हमला

अंबेडकरनगर ब्यूरो चीफ मुकेश मिश्र

अंम्बेडकरनगर 20 मार्च – आपसी रंजिश कब किसी के लिए प्राणघातक बन जाय यह कुछ कहा नहीं जा सकता जिसका स्पष्ट उदाहरण थाना राजेसुल्तानपुर के गांव निजामपुर रतिगरपुर में मिला आपको बता दें कि गंगा स्नान कर लौटे पीड़ित महेंद्र वर्मा पुत्र भगमल वर्मा उम्र 60 वर्षीय को घात लगाकर बैठे आरोपी जगतनरायण वर्मा पुत्र प्रेमशंकर वर्मा ने पीछे से धक्का मारकर गिरा दिया और उनके साथ कुछ अज्ञात लोगों ने हथियार से वार करने लगा जिससे पीड़ित की दोनों टांगें प्रभावित हुई सूचना पर डायल112पहुंची पीड़ित की हालत गंभीर देख डायल112की टीम ने पीआरबी में ही बिठाकर आनन फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहांगीरगंज ले गयी

जहां घायल का प्राथमिक इलाज किया गया लगातार स्थिति बिगड़ती देख चिकित्सीकीय टीम घायल बुजुर्ग को जिला अस्पताल हेतु भेज दिया जहां मेडिकल रिपोर्ट की मानें तो घायल को दर्जनों जगह गंभीर चोटें आयी है लोहे की छड़ से वार हुआ संभावित दिख रहा है पीड़ित अपने खर्चे पर जिला अस्पताल से निजी एम्बुलेंस कर प्राथमिक सूचना देने थाना राजेसुल्तानपुर पर पहुंचा थानाध्यक्ष दुर्गेश मिश्रा ने स्थिति का जायजा कर सूचना दर्ज कर ली है खबर मिलने तक थाना राजेसुल्तानपुर टीम उचित कार्यवाही हेतु जांच में जुटी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260813 WA0003

साइबर ठगी की ₹66 हजार की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस

अज्ञात व्यक्ति ने खाते में रुपये ट्रांसफर कराने के नाम पर की थी ठगी, अहरौरा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *