संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या
11/08/2021 मवई अयोध्या – आज ब्लॉक परिसर रुदौली में पूर्व ब्लॉक प्रमुख व वरिष्ठ भाजपा नेता सर्वजीत सिंह ने लगाया जनता जनता दर्शन कार्यक्रम। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा हमारा ब्लॉक ही हमारा परिवार है और ब्लॉक के लोग हमारे परिवार के सदस्य हैं। परिवार के सदस्यों ने यदि हमें चौथी बार मुखिया बनाकर नेतृत्व का दायित्व सौंपा है तो परिवार की तरह ही निश्चित तौर पर ब्लॉक का सर्वांगीण विकास किया जाएगा।
बुधवार को यह बातें रुदौली ब्लाक के पूर्व ब्लॉक प्रमुख व वरिष्ठ भाजपा नेता सर्वजीत सिंह ने कही। उन्होंने कहा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ शत प्रतिशत जनमानस तक पहुंचाना और इन योजनाओं से ब्लॉक के लोगों को लाभान्वित कराना ही हमारी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर न केवल ब्लॉक का बल्कि समूचे जिले का स्नेह और सहयोग उन्हें अनवरत मिला है और शायद इसी की बदौलत लगातार क्षेत्र की जनता ने चौथी बार धर्मपत्नी को ब्लॉक प्रमुख चुना। उन्होंने कहा कि यदि जनमानस का यह अटूट विश्वास उन्हें पुन: मिला है, तो इस विश्वास पर खरा उतरना न केवल उनका नैतिक दायित्व है बल्कि उनकी प्राथमिकताओं में शीर्ष पर शामिल है।
उन्होंने बताया कि पहले की भांति शपथ ग्रहण के तत्काल बाद खुले सर्वेक्षण के ज़रिए वे ब्लॉक के लोगों की मूलभूत जरूरतें और उनकी परेशानियों को जानने का हरसंभव प्रयास करेंगे और इसका विवरण मिलते ही ब्लाक के लोगों की जरूरतें पूरी कराने तथा उनकी परेशानियों को दूर कराने के लिए वे न केवल जिला प्रशासन अपितु शासन स्तर में भी प्रयास करेंगे। श्री सिंह ने कहा कि हमें अपनी भूमिका ब्लॉक की जनता और प्रशासन के बीच एक सेतु के रूप में स्थापित करनी है, जिसका कार्य दोनों के बीच संतुलित सामंजस्य स्थापित कर हर स्तर से विकास के आयामों को गति दिलाना है।
अपनी धर्मपत्नी की ऐतिहासिक विजय के प्रति जनमानस का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी जरूरतमंद और परेशान व्यक्ति के यथासंभव सहयोग के लिए वह सदैव तत्पर है और इसे लेकर कोई भी व्यक्ति उनसे किसी भी समय संपर्क कर सकता है। उन्होंने आज ब्लॉक परिसर में सैकड़ों लोगों की जनसमस्याएं सुनी व लगभग सबका निस्तारण कराया यही नहीं तहसील परिसर उपजिलाधिकारी विपिन सिंह के कार्यालय जाकर कुछ मामलों का निस्तारण कराया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का उद्घोष सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास है। ब्लॉक के लोगों ने अगर ब्लाक के विकास का दायित्व उन्हें सौंपा है तो इसी उद्घोष का अनुकरण करते हुए वे निसंदेह जनमानस को साथ लेकर उनके विश्वास के साथ ब्लॉक के विकास का अपना दायित्व पूर्ण करेंगे।