Breaking News
WhatsApp Image 2021 08 11 at 18.15.31

प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा काकार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

11/08/2021 मवई अयोध्या – समाजवादी पार्टी के मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा का फैज़ाबाद से लौटते समय विधान सभा क्षेत्र के सीवन वाजिदपुर स्थित दादा क़ुतुब अली शाह के आस्ताने पर पूर्ब जिला पंचायत सदस्य व प्रतिनिधि मोहम्मद अली की अध्यक्षता में सैकड़ों कार्यकर्ता व पदाधिकारी के साथ माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया।

 

श्री अनीस राजा ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज आप लोग यह संकल्प ले कि आने वाले विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत के साथ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठाने का कार्य करेंगे।उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार ने सत्ता शासन में आते ही भोली भाली जनता को सड़कों पर लाने का काम किया है चाहे वह किसान हो नौजवान बेरोजगार हो विद्यर्थिगण हो।

श्री राजा ने कहा कि हाल ही में हुए बंगाल विधानसभा चुनाव में ऐसा व्यक्ति को भेजा था कि ममता बनर्जी को चुनाव हरादेगे लेकिन ममता बनर्जी की जनता ने एक बार फिर मुख्यमंत्री बनाकर कुर्सी पर बैठा दिया।जबजब समाजवादी पार्टी की सरकार सत्ता में आई है नौजवानों बेरोजगारों किसानों को सुविधा उपलब्ध कराई।अंत में उन्होंने कहा कि पार्टी में टिकट किसी को मिले हमसभी जो मिलकर अखिलेश यादव को कुर्सी पर बैठाना है।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शुऐब खान ब्लॉक अध्यक्ष गौस मोहम्मद पूर्व जिलापंचायत सदस्य दर्शन रावत जिलापंचायत सदस्य असगर अली पप्पू पांडेय सुंदर वर्मा जियाउर्रहमान उर्फ जिया ग्राम प्रधान बाजिदपुर मोहम्मद उस्मान प्रधान सीवन सिराज अहमद मुकीम अहमद गुड्डू गुप्ता मास्टर उजैर अहमद शारिक अहमद नदीम खान सोनू खान माजिद अली इरफान अहमद कसीम उर्फ लारा सहित भारी संख्या में उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *