Breaking News

कायस्थ समाज के लोगों ने पत्रकार की हत्या पर विरोध कर आक्रोश व्यक्त किया गया।

रिपोर्ट योगेश श्रीवास्तव

गोरखपुर। राष्ट्रीय कायस्थ एकता मंच की सोमवार को एक आवश्यक बैठक में राष्ट्रीय कायस्थ एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता मे राष्ट्रीय कार्यालय गोरखपुर पर आहूत किया गया।जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्रीवास्तव ने जनपद प्रयागराज निवासी मीडिया पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव की प्रतापगढ़ मे जधन्य हत्या का समाज के लोगों ने विरोध जताया और दो मिनट का मौन रख कर शोक व्यक्त किया गया।बैठक मे चेतावनी देते हुए राष्ट्रीय श्री श्रीवास्तव ने इस घटना की घोर निन्दा करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार मे कायस्थ समाज का लगातार उत्पीड़न हो रहा है।एबीपी के पत्रकार की प्रतापगढ़ मे हत्या इसका जीता जागता सबूत है।राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा अगर दोषियों के खिलाफ अतिशीघ्र कार्यवाही नहीं हुई तो पूरे देश मे जन आंदोलन चलाया जाएगा।बैठक मे राष्ट्रीय महासचिव ओमप्रकाश श्रीवास्तव महानगर अध्यक्ष प्रखर श्रीवास्तव राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सुधांशु कुमार श्रीवास्तव मण्डल अध्यक्ष गोरखपुर विजय कुमार श्रीवास्तव मण्डल सचिव मनोज श्रीवास्तव हनुमानजी सहाय आनंद स्वरूप श्रीवास्तव सतीश चन्द्र श्रीवास्तव ने सहित आदि लोगों ने शामिल होकर अपने विचार को रखा।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *