Breaking News

आम के पेड़ से लटकता मिला युवक का शव ।

गुलरिया पुलिस लाश को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत के कारणों का चलेगा पता- एसपी नार्थ

रिपोर्ट योगेश श्रीवास्तव

गोरखपुर। गुलरिहा थाना क्षेत्र के जैनपुर गांव के मोहम्मदपुर बरुआ टोला के बाहर आम के पेड से युवक का लटकता हुआ शव मिला। मौके पर पहुँच थाना प्रभारी गुलरिया और चौकी प्रभारी भटहट ने शव को क़ब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज कुमार अवस्थी ने बताया कि गुलरिहाँ थाना क्षेत्र के जैनपुर गांव के मुहम्मदपुर बरूआ टोला निवासी धर्मेंद्र निषाद(30) पुत्र स्व० राधेश्याम निषाद का शव सोमवार की सुबह गांव के बाहर श्रीराम निषाद के खेत में आम के पेड़ से लटकता हुआ मिला । सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी विनोद अग्निहोत्री चौकी इंचार्ज वीरेन्द्र बहादुर सिंह ने शव को क़ब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । बताया जाता है कि धर्मेंद्र निषाद पेशे से मजदूरी करता था एवं नशे का आदी था।दो भाई में बड़ा था। उसके छोटे-छोटे दो बच्चे हैं पुलिस मौत के कारणो को पता करने में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सत्यता सामने आ पाएगी कि किन कारणों से मृत्यु हुई है।
ग्रामीणों के अनुसार अनुमान लगाया जा रहा है कि , शराब पीने को लेकर परिवार में कुछ कहा सुनी होने के बाद फाँसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *