Breaking News
WhatsApp Image 2025 04 05 at 1.36.39 PM

ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चालक की दर्दनाक मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

मवई, अयोध्याWhatsApp Image 2025 04 05 at 1.36.39 PM

मवई, अयोध्या। थाना बाबा बाजार क्षेत्र के ग्राम पंचायत रतनपुर के मजरा पंडित पुरवा में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, करीब 21 वर्षीय कमल गौतम पुत्र सुंदर गौतम ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिट्टी लादकर सिंघागढ़ मजरा रामपुर जनक की ओर जा रहे थे। रास्ते में नदी किनारे ढलान के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कमल गौतम ट्रॉली के नीचे दब गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचायतनामा भरने की कार्रवाई की। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया, जिस पर पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया। मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0009

देवरिया – कांग्रेस में ही है सिर्फ जमीनी कार्यकर्ताओ का सम्मान – विजयशेखर मल्ल रोशन

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट धर्मेन्द्र पांडेय सलेमपुर, देवरिया। सलेमपुर विकास खण्ड के मल्हनी निवासी …