मवई, अयोध्या
मवई, अयोध्या। थाना मवई में तैनात कांस्टेबल संतोष सरोज को हेड मुहर्रिर (दीवान) पद पर पदोन्नत किया गया है। इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित एक सादे समारोह में एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने उन्हें तीन फित्ती (बैज) लगाकर शुभकामनाएं दीं।
संतोष सरोज की पदोन्नति पर थाना मवई के थानाध्यक्ष संदीप त्रिपाठी, एसआई प्रमोद यादव, इदरीश खां, अवधेश यादव, उप निरीक्षक शिव सिंह, एसआई रियाजुर्रहमान सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस मौके पर पुलिसकर्मी अवधेश कुमार, आयुष यादव, शिवम सिंह, दिनेश सिंह, हेड कांस्टेबल फारूक खां, राम आश्रय यादव, अनूप चौधरी, आशिक अली, मनोहर यादव, विशाल यादव, विजय यादव, मुलायम यादव आदि उपस्थित रहे और खुशी जाहिर करते हुए उन्हें मुबारकबाद दी।