Breaking News
WhatsApp Image 2022 01 10 at 6.01.22 PM

उपखंड प्रशासन ने ली व्यापारियों की बैठक , कोविड -19 गाइडलाइन के पालन के लिए निर्देश

 

मनीष दवे IBN NEWS

भीनमाल :– स्थानीय विकास भवन में कोरोना की तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए व बढ़ते कोरोना के मामलों को लेकर उपखंड प्रशासन ने शहर के व्यापारियों व सामाजिक संगठनों की बैठक का आयोजन उपखंड अधिकारी जवाहरराम चौधरी तहसीलदार रामसिंह राव, बीसीएमओ डॉ दिनेश बिश्नोई,अधिशासी अधिकारी आशुतोष आचार्य, विकास अधिकारी हरकेश मीणा, पुलिस उप निरीक्षक किरण कुमार की मौजूदगी में आयोजित की गई जिसमें उपखंड अधिकारी ने कोविड-19 से बचाव व रोकथाम को लेकर राज्य सरकार द्वारा जारी कोविड-19 गाइडलाइन के पालन की अपील की गई।

साथ ही राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के बारे में व्यापारियों एवं सामाजिक संगठनों को जानकारी दी गई। साथ ही विभिन्न विभागीय अधिकारियों को भी गाइडलाइन की पालना सुनिश्चित करवाने के लिए लेकर निर्देश दिए गए। उन्होंने ने 2 गज दूरी मास्क जरूरी की पालना सुनिश्चित को लेकर अपील की गई। वही उन्होंने बताया कि यदि गाइडलाइन का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई कर जुर्माना वसूला जाएगा
इस दौरान संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नरेश अग्रवाल खाद्य व्यापार संघ अध्यक्ष ओमप्रकाश माहेश्वरी नरेश सुखाड़िया श्रवणसिंह राव, देवेंद्र भंडारी, संजीव माथुर, कन्हैयालाल अग्रवाल, भूराराम, सांवलाराम परमार सहित कई व्यपारी मौजूद थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *