Breaking News
WhatsApp Image 2022 01 09 at 4.17.56 PM

टाटा सूमो में लदे अवैध गांजा (अन्तर्राष्ट्रीय कीमत करीब ₹10 लाख) के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार।

 

ब्यूरो रिपोर्ट विकाश चन्द्र अग्रहरी IBN NEWS मिर्ज़ापुर

मीरजापुर। पुलिस उप महानिरीक्षक/ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों व अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना अहरौरा पुलिस द्वारा टाटा सूमो में लदे 57.600 किग्रा अवैध गांजा के साथ 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। दिनांक 08.01.2022 को थानाध्यक्ष अहरौरा को जरिए मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई कि सोनवर्षा नहर पुलिया पौनी बैरियर रोड़ की तरफ से टाटा सूमो सवार 02 व्यक्ति अवैध गांजा लादकर आ रहे है, उक्त सूचना के आधार पर थाना अहरौरा पुलिस द्वारा अतरौली खुर्द नहर के पास वाहनों को सघन चेकिंग की जाने लगी तभी मुखबिर द्वारा बतायी गयी वाहन संख्या: CG 08 K 0797 आती हुई दिखाई दी.

जिसे उपस्थित पुलिस बल द्वारा रोककर 02 व्यक्तियों को समय 17.30 बजे पकड़ लिया गया। पकड़े गए अभियुक्त द्वारा अपना नाम विनय कुमार शर्मा पुत्र जवाहर लाल शर्मा निवासी रजवाड़ थाना सुखपुरा जनपद बलिया, उ0प्र0, 2-संजय साहनी पुत्र बैजनाथ साहनी निवासी कोनहवा थाना दरियापुर जनपद छपरा, बिहार बताया गया और यह भी बताया कि वाहन की बॉड़ी गेट में तथा प्लास्टिक के डेस्कबोर्ड में अवैध गांज लदा हुआ है। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों द्वारा यह भी बताया गया कि उन्हें मालिक द्वारा सिम कार्ड सहित मोबाइल उपलब्ध कराया जाता है तथा मालिक द्वारा कॉल करके वाहन को कहां ले जाना है बताया जाता है। पुलिस टीम द्वारा टाटा सूमो की बॉड़ी गेट में बनाए गए बॉक्स में लदा हुआ में कुल 57.600 किग्रा अवैध गांजा बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना अहरौरा पर मु0अ0सं0-07/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *