Breaking News

वरिष्ठ अधिकारियों ने किया मतगणना स्थल का निरीक्षण,दिए दिशा निर्देश

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

23/04/2021 मवई अयोध्या – विकास खंड मवई की 55 ग्रामसभाओं में कराये जाने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतगणना स्थल की तैयारियां पूरी कर ली गई है। उपजिलाधिकारी विपिन सिंह ने मतगणना स्थल मवई स्थित पीस कान्वेंट विद्यालय का शुक्रवार को स्थलीय निरीक्षण किया। मतगणना के दौरान वहां पर लगाए जाने वाले टेबल से लेकर मत पेटिकाओं को स्ट्रांग रूम से गणना किए जाने वाले कमरे तक की सुरक्षा देखी। साथ ही मतगणना स्थल पर मौजूद कर्मियों से लेकर एजेंट तक के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश कर्मचारियों को दिया।

एसडीएम ने बताया कि मतगणना के दौरान कोविड के नियमों का पूरी तरह से पालन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एक कमरे में दो न्याय पंचायतों के गांवों की मतगणना कराई जायेगी।तथा टुकड़ों टुकड़ों में चार न्याय पंचायतों में एक साथ मतगणना कराई जायेगी।एक न्याय पंचायत में चार टेबिल लगेगीं।

मत पेटिकाओं को मतगणना टेबल तक ले जाते समय एजेंट का उस रास्ते में आना जाना बंद रहेगा। साथ ही मतगणना स्थल के भीतर मोबाइल ले जाना मना रहेगा। मतगणना स्थल से 200 मीटर की दूरी तक कोई भी आम जनता से संबंधित व्यक्ति भीड़ नहीं लगा सकेगा। उप जिलाधिकारी ने बताया कि मतगणना स्थल पर जाने के लिये एक गेट से कर्मचारियों प्रवेश दिया जायेगा तथा दूसरे गेट से प्रत्याशियों या फिर उनके एजेंटो को प्रवेश दिया जायेगा।इस अवसर पर सी ओ रूदौली राकेश श्रीवास्तव,तहसीलदार प्रज्ञा सिंह,कोतवाल मवई विश्वनाथ यादव,कार्यवाहक ए डी ओ पंचायत राजीव श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0006

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

अहरौरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को दबोचा, न्यायालय भेजा गया अहरौरा, मीरजापुर। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *