Breaking News

मिशन शक्ति के तहत थाना पटरंगा परिसर में नारी सम्मान, नारी सुरक्षा, नारी सशक्तिकरण के तहत गोष्ठी का आयोजन

संवाददाता – मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

11/03/2021 मवई अयोध्या – पुलिस उप महानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमान दीपक कुमार के निर्देशानुसार सीओ सर्किल रूदौली के पटरंगा थाना परिसर में नारी सम्मान नारी स्वावलंबन नारी सुरक्षा के तहत मिशन शक्ति कार्यक्रम तथा महिला अपराधों से सम्बंधित पीड़िताओं की गोष्ठी का आयोजन प्रभारी निरीक्षक राम कृष्ण राना के नेतृत्व में किया गया।साथ ही साथ मुकदमों से सम्बंधित प्रगति का विवरण भी लिखा गया।वहीं आरक्षी पैरोकार से मुकदमों की पैरवी कराने का निर्णय गोष्ठी कार्यक्रम में लिया गया।

मिशन शक्ति के उद्देश्यो तथा आत्मरक्षा तथा स्वयं की सुरक्षा की जानकारी देने के साथ साथ वोमेन पॉवर लाइन 1090,महिला हेल्पलाइन 181,एम्बुलेंस सेवा 108,मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076,पुलिस आपात कालीन सेवा 112,चाइल्ड हेल्प लाइन 1098,स्वास्थ्य सेवा 102 सहित तमाम सुरक्षा सम्बन्धी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई।थाना पटरंगा में कार्यरत सफाई कर्मी राधा देवी पत्नी स्वर्गीय अशोक कुमार को वस्त्र एंव नकद सहायता राशि देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर पटरंगा थानाध्यक्ष आरके राना,वरिष्ट उपनिरीक्षक सुधाकर यादव,उपनिरीक्षक राम खेलाड़ी व उपनिरीक्षक गुलाम रसूल सहित तमाम पुलिस टीम व महिला पुलिस कर्मी मौजूद रहीं।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *