Breaking News

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव फांसी के फंदे से झूलता मिला

संवाददाता – मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

11/03/2021 मवई अयोध्या – मवई थाना क्षेत्र के पड़रैया गांव में सोमवार की शाम एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।उसका शव बाग में आम के पेड़ से लटकता बरामद हुआ।आत्म हत्या के कारणों का पता नही चल सका है।
पड़रैया मजरे महमूद मऊ गांव निवासी श्याम नारायन (26) पुत्र सत्य नारायन सोमवार की शाम घर से किसी काम से बाहर निकला था।काफी देर बाद भी जब वह घर नही लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।

काफी तलाश करने के बाद परिजन जब बाग की तरफ से लौट रहे थे।तभी आम के पेड़ में रस्सी से उसका शव झूलता दिखाई दिया।यह नजारा देख परिवारजनों के होश फाख्ता हो गए।घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया।परिजनों ने पंचनामा भरकर शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। मवई थाने के उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि घटना उनके संज्ञान में नही है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *