Breaking News

EXCLUSIVE: पटना में अपराधी हुए बेखौफ, 80 साल की महिला का चैन छीना

 

रिपोर्ट अमन सिंह IBN NEWS पटना

बोरिंग केनाल रोड में गुरुवार को दोपहर रूद्राभिषेक के लिए भतीजे के साथ बाइक पर जा रही 80 साल की महिला के गले से अपराधियों ने चेन खींच ली। पिछली बार बाइक सवार का फुटेज मिलने पर भी पुलिस के हाथ खाली थे, इस बार अपराधियों में से एक का चेहरा CCTV में साफ दिखने के बावजूद अबतक पुलिस अपराधी को पकड़ नहीं सकी है। दिनदहाड़े चेन झपटने की इस घटना को एसके पुरी थाना के तहत मेडिकाना मेडिकल स्टोर और कोटक महिंद्रा बैंक के बीच में अंजाम दिया गया। लूटी गई सोने की चेन की कीमत करीब 75 हजार रुपए है। 6 फरवरी को इसी जगह से बाइक सवार अपराधियों ने पौने 8 लाख की सोने की चेन झपट ली थी।।

जिस महिला के गले से सोने की चेन निकाली गई, उनका नाम सुधा नाथ है। 80 साल की यह महिला पटना के ही कंकड़बाग में ऑटो स्टैंड के पास रहती हैं। एसके पुरी इलाके में उनके रिश्तेदार रहते हैं। वहीं रुद्राभिषेक का आयोजन था जिसमें शामिल होने के लिए सुधा नाथ अपने भतीजे ब्रजेश कुमार के साथ बाइक से जा रही थीं। वहां पहुंचने से ठीक पहले चेन स्नेचिंग हो गई। जैसे ही महिला को इसका एहसास हुआ, उन्होंने भतीजे को जानकारी दी। इसके बाद भतीजे ने बाइक से अपराधियों का पीछा भी किया लेकिन कुछ दूर आगे बढ़ते ही वे U टर्न लेकर वापस बोरिंग रोड के रास्ते फरार हो गए।

मामले की जानकारी एसके पुरी के थानेदार एसके सिंह को दी गई तब जाकर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। मोहिनी मोड़ के पास स्थित मेडिकल स्टोर के CCTV के फुटेज को खंगाला गया जिसमें दोपहर 12:16 मिनट पर एक पल्सर बाइक पर बैठे दो अपराधी दिखे। बाइक चलाने वाले ने हेलमेट पहन रखा था, जबकि पीछे बैठे अपराधी का चेहरा साफ तौर पर दिखा। उसने न तो हेलमेट पहन रखा था और न ही चेहरे पर मास्क था। फुटेज के आधार पर पुलिस अपराधियों की पहचान में जुटी है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0001

ट्रेलर के धक्के से दो बाइक सवार युवक हुए घायल, रेफर

मीरजापुर। अहरौरा स्थानीय थाना क्षेत्र के मेंहदीपुर में स्थित (बहेरा बाबा) मंदिर के समीप तेज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *