Breaking News
WhatsApp Image 2021 08 09 at 18.08.46

समाजवादी अल्पसंख्यक सभा ने पैदल मार्च निकाल आजम खान की रिहाई के लिए राष्ट्रपति संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा

 

रिपोर्ट सौरभ पाठक IBN NEWS बरेली

बरेली -उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेता और जौहर यूनिवर्सिटी के चांसलर व रामपुर के सांसद आजम खान साहब के लिए, समाजवादी अल्पसंख्यक सभा बरेली ने समाजवादी कार्यालय से लेकर डीएम कार्यालय तक पैदल मार्च निकाल कर रिहाई की मांग की मांग के लिए माननीय राष्ट्रपति महोदय को संबोधित ज्ञापन डीएम बरेली को सौंपा गया जिसमें समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष असलम खान ने देश के सर्वोच्च और प्रथम नागरिक माननीय राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन के द्वारा बताते हुए कहा

की जिस तरह से केंद्र और प्रदेश की सरकार ने आजम खान और उनके परिवार पर जिस तरह से झूठे मुकदमे जैसे भैंस चोरी, बकरी चोरी, किताबें चोरी का आरोप लगाकर उन्हें जेल भेजने का काम किया है, इससे अल्पसंख्यक समाज के साथ साथ दूसरे समाज के लोग भी इस अत्याचार की कड़ी निंदा करते हैं, समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष असलम खान ने राष्ट्रपति महोदय से आजम खान साहब की रिहाई की मांग की ।

वक्ताओं ने माननीय राष्ट्रपति महोदय से मांग की है कि रामपुर के सांसद माननीय आजम खान साहब के द्वारा रामपुर में देश के युवाओं के उज्जवल भविष्य के लिए मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी कायम की जिसको प्रदेश सरकार के द्वारा बंद करवा दिया गया, उसको दुबारा चालू किया जाए ताकि छात्र-छात्राएं देश को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दे सकें ।
इस मौके पर मौजूद रहे डॉक्टर सदाकत हुसैन, आबिद अली, मुशाहिद खान, जीशान खान, नसीम खान उर्फ राजा, यामीन खान, यासीन खान,मोइनुद्दीन, लखपत सुलतानी, इमरान खान,जावेद खान, अली शेर, सदाकत अली, शबाब रज़ा, नाजिम कुरैशी, अजहर खान,अतीक, माहिर, इमरान, सोनू रज़ा, राजा कुरैशी, अब्दुल्लाह कुरैशी आदि लोग मौजूद रहे ।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0006

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

अहरौरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को दबोचा, न्यायालय भेजा गया अहरौरा, मीरजापुर। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *