Breaking News
WhatsApp Image 2024 04 14 at 7.52.07 PM

आरएसएस ने निकाली पथ संचलन, हुई पुष्प वर्षा

 

निरंतर उस मार्ग पर चल रहा है। इस ध्येय पथ पर चलने के कारण ही संघ कार्यकर्ता निर्माण का कारखाना कहा जाता है- सच्चिदानंद विभाग कार्यवाह

मीरजापुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अहरौरा नगर के तत्वावधान में वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं आद्य सरसंघचालक प्रणाम कार्यक्रम का आयोजन नगर के राधा कृष्ण मंदिर (स्थल) में किया गया।WhatsApp Image 2024 04 14 at 7.52.07 PM
घोष वादन के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक के साथ आद्य सरसंघचालक डाक्टर केशव राव बलिराम हेडगेवार जी को सामूहिक रूप से प्रणाम किया गया। तत्पश्चात भगवा ध्वज आरोहण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। मंचासीन मुख्य वक्ता डॉ अंबरीश जी (प्रान्त सह प्रचार प्रमुख), सच्चीदानन्द, (विभाग कार्यवाह),
गोविंद श्रीवास्तव (विभाग पर्यावरण प्रमुख) रामबालक (जिला कार्यवाह चुनार) ने आद्य सरसंघचालक के चित्र के समक्ष पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तदुपरान्त स्वयंसेवकों को अंबरीश जी (प्रान्त सह प्रचार प्रमुख), का पाथेय प्राप्त हुआ। उद्बोधन के दौरान मुख्य अतिथि ने कहाकि देश की शक्ति का आकलन समाज और संस्कृति से होता है और इसके आधार पर चलने वाला देश निरंतर मजबूती से आगे बढता है। जिस भी देश ने समाज और संस्कृति की उपेक्षा की, वह अस्तित्वहीन हो गये। बताया कि सोवियत संघ 1917 मे बना और 1990 के पहले ही खत्म हो गया। इससे 15 देश अलग हो गये, क्योकि ये समाज और संस्कृति की ताकत नही खडी कर पाये। यदि सोवियत मे भी आरएसएस जैसा संगठन होता, तो शायद आज भी उसका अस्तित्व रहता।

WhatsApp Image 2024 04 14 at 7.52.08 PM
सच्चीदानन्द, (विभाग कार्यवाह)
ने कहाकि भारत का सौभाग्य है कि यहा समाज और संस्कृति की रक्षा के लिए आद्य सरसंघचालक ने आरएसएस की स्थापना की, जो निरंतर उस मार्ग पर चल रहा है। इस ध्येय पथ पर चलने के कारण ही संघ कार्यकर्ता निर्माण का कारखाना कहा जाता है, जहा साधारण को योग्य तो बनाया जाता है, किन्तु व्यक्ति को फेस नहीं बनाया जाता है और कार्यकर्ता आजन्म विचारधारा के पीछे चलता रहता है, जिसका एकमात्र मार्गदर्शक गुरू भगवा ध्वज है।
इसके स्वयं सेवको ने अमृत वचन और एकल गीत का गायन किया।
पथ संचलन सत्यानगंज से प्रारंभ होकर नई बाजार, बूढ़ादेई, रवानी टोला, पोखरा सहुवाईन गोला, सत्यानगंज, टिकरा खरंजा, गोला सहुवाईन, सम्मेत्तर, त्रिमुहानी से गोला कन्हैया लाल, खरंजा, तकिया, चौक बाजार, कोइरान बाजार, नई बाजार अस्पताल से होते हुए पुनः सत्यानगंज राधा कृष्ण मन्दिर में समापन किया गया।

उसी दौरान रास्ते मे जगह-जगह पुष्प वर्षा और जलपान की व्यवस्था की गई थी।
इस अवसर पर जिला सह शारीरिक प्रमुख आलोक, सेवा भारती प्रमुख, जितेंद्र, नगर संघ चालक सत्यनारायण, नगर सह संघचालक डॉ मुकेश, नगर कार्यवाह अखिलेश, दिग्विजय सिंह, सत्येंद्र सिंह, विकास अग्रहरि, विवेक, संजय, लवकुश, कामेश्वर, डॉ गुरुचरन, डॉ अशोक के साथ नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी, मंडल अध्यक्ष भाजपा महेंद्र अग्रहरि, आनंद कुमार, कृष्ण तिवारी, उमेश केशरी, प्रमोद मौर्य, शशि कुमार मिश्र, अजय अग्रहरी, अरविंद साहनी आदि सैकड़ो स्वयंसेवक उपस्थित रहे। उसी दौरान सुरक्षा के दृष्टि से मड़िहान सीओ अमर बहादुर, थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह, नगर चौकी प्रभारी मनोज रॉय के पुलिस पीएसी बल के साथ मौजूद रहे

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *