Breaking News

कोरोना टीका लगवाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रुदौली में पंजीकरण शुरू

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

11/05/2021 मवई अयोध्या – सामुदायिक स्वास्थ केंद्र रूदौली में 18 प्लस के लोगों के लिए शुरू किए गए कोरोना टीकाकारण को लेकर आम लोगों में काफी उत्साह रहा।सुबह से ही टीका लगवाने के लिए ऑनलाइन पंजीयन कराने वाले 18 से 45 साल से कम लोगों की लाइन लगनी शुरू हो गई।अपनी बारी का इंतजार करने के लिए लोगों को काफी देर तक रुकना पड़ा।टीकाकारण के लिए अस्पताल में दो काउंटर बनाए गए थे।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रूदौली के अधीक्षक डॉ0 पी के गुप्ता ने बताया 18 वर्ष से ऊपर और 45 वर्ष से कम उम्र के लोगों के टीकाकरण के लिए दो काउंटर बनाए गए थे जिनमें 200 लोगों के लक्ष्य के सापेक्ष 187 लोगों का टीकाकरण सोमवार को किया गया।बताया कि 45 से ऊपर के टीकाकरण के लिए पुराने काउंटर पर 31 लोगो ने टीकाकरण कराया।उन्होंने कहा कि 18 प्लस के टीकाकरण को लेकर आमजन में उत्साह दिखाई दिया।उन्होंने कहा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुये टीकाकरण कराया गया है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *