Breaking News
bf2f3af8 7c2d 4a5d a6b4 ee0418840ae6

कवि समाज की तीसरी आंख होते है:पूर्व मंत्री विपुल गोयल

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टbf2f3af8 7c2d 4a5d a6b4 ee0418840ae6

फरीदाबाद:युवा सेवा संगठन द्वारा फरीदाबाद के छायंसा गांव के सामुदायिक भवन मे विराट हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

इस मौके पर आयोजनकर्ताओ ने पूर्व मंत्री विपुल गोयल का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर पहुंचे पूर्व उद्योग मंत्री विपुल ने मंच के माध्यम से कार्यक्रम में आये सभी कवियों का स्वागत व धन्यवाद किया।

विपुल गोयल ने इस अवसर पर कहा की उन्हें गर्व हैं की वो उस भारतीय जनता पार्टी का हिस्सा हैं जिसका नेतृत्व एक ईमानदार और यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथो मे हैं। पूर्व मंत्री ने कहा की हर भारतवासी उस समय गौरवान्वित महसूस कर रहा था जब हिंदुस्तान के किसी प्रधानमंत्री ने यूएनओ की मीटिंग के अंदर हिंदी मे भाषण दिया हों।इसके अलावा पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने कहा की हिंदी हमारी प्रथम भाषा हैं जिसका उपयोग हर विभाग मे किया जा रहा हैं और आज न्यायिक प्रक्रिया मे भी हिंदी का इस्तेमाल किया हों रहा हैं।

पूर्व मंत्री ने कवि सम्मेलन के सभी आयोजकों का धन्यवाद करते हुए कहा की ऐसे आयोजन होने जरूरी हैं क्योंकि कवि समाज की तीसरी आंख होते है जो सबकुछ देखकर अपनी कलम के सहारे समाज की सोच से लेकर व्यवस्था परिवर्तन तक की बात अपनी कविता के माध्यम से समाज मे रखते हैं।

इस मौके पर चंद्रशेन शर्मा,हुकुम सिंह भाटी चेयरमैन हरियाणा सरकार,सतीश भाटी,राजकुमार गौड,राजवीर सिंह,राजेश कुमार व युवा सेवा संगठन के सदस्यों के अलावा सैकड़ों लोग मौजूद थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *