मिट्टी खनन कर ला रहे ट्रैक्टर-ट्राली को पुलिस ने पकड़कर सीज कर दिया।
जानकारी के अनुसार मल्हीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मल्हीपुर भंगहा मार्ग पर स्थित भुड़कुलवा गांव के पास बीते देर शाम को तहसीलदार जमुनहा प्रदुमन कुमार क्षेत्र मे भ्रमण के लिए निकले थे कि तभी सड़क पर फर्राटे भर रहे मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोकने का प्रयास किया। जिसपर ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली को छोड़कर फरार हो गए। जिसपर तहसीलदार ने मल्हीपुर पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को थाने में लाकर अज्ञात के खिलाफ कार्यवाही में जुट गई है।