Breaking News
WhatsApp Image 2024 05 07 at 7.46.48 AM

स्मार्ट सिटी के नाम पर भाजपा ने किया फरीदाबाद की जनता के साथ धोखा:महेन्द्र प्रताप सिंह

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी एवं पूर्व केबिनेट मंत्री चौधरी महेन्द्र प्रताप सिंह ने आज फरीदाबाद के शहरी क्षेत्र में जोरदार दस्तक देते कई एक दर्जन से भी अधिक चुनावी सभाओं को संबोधित कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने रोज गार्डन में भी लोगों से जन सम्पर्क किया। जहां लोगों द्वारा उनका गम जोशी के साथ भव्य स्वागत कर अपने खुले सर्मथन का ऐलान कर विजयी आर्शीवाद दिया। इस मौके पर कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी एवं पूर्व केबिनेट मंत्री चौधरी महेन्द्र प्रताप सिंह ने भाजपाईयों की कथित स्मार्ट सिटी पर भाजपा को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि फरीदाबाद आज कूढ़ा सिटी बन गया है। शहर के हर क्षेत्र में चारों ओर कूढे के ढेर लगे हैं और दुर्गन्ध से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।

WhatsApp Image 2024 05 07 at 7.46.48 AM

उन्होंने कहा कि दरसल में भाजपा ने योजनाओं के नाम को परिवर्तन कर लोगों के साथ धोखा किया। उन्होंने कहा कि रोज गार्डन भी उन्हीं की दैन लेकिन आज भाजपा सरकार पर इसके रख रखाव के लिए पर्याप्त मात्रा में माली भी नहीं है। उन्होंने कहा कि दरसल में भाजपा ने फरीदाबाद आज विकास के मामले में अपूता है। इस औद्योगिक नगरी से उद्योग पलायन हो रहे हैं,बेरोजगारी बढ़ रही है जो चिंता का विषय है।उन्होंने भाजपा पर हमलावर होते हुए कहा कि पिछले दस साल में भाजपा ने लोगों को महंगाई और भ्रष्टाचार की सौगात दी है।भाजपा ने तो केवल लोगों के समक्ष जुम्ले फेंके हैं और लोगों को बेवकूफ बनाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आज फरीदाबाद में जो भी विकास दिख रहा है वह कांग्रेस सरकार की दैन है चाहे वह बल्लभगढ तक मैट्रो की बात हो या फिर मेडिकल कॉलेज,यूनिवर्सिटी,आईएमटी सहित जितनी भी विकास योजनाएं हैं वह सब हमारे शासन की ही दैन है। उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया कि अगर वह सांसद बने तो फरीदाबाद के खोए हुए स्वरूप को लौटाकर इसे फिर से वही औद्योगिक नगरी बनाकर यहां विकास की रफ्तार बढ़ाई जाएगी और भ्रष्टाचार को जड़मूल से खत्म किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील कि फरीदाबाद के विकास और अपने स्वाभीमान के लिए कांग्रेस को वोट दें। इस अवसर पर जवाहर कुकरेजा,दिनेश शर्मा,सुभाष नागपाल,भजन लाल डंग,चंदर कालरा व भगवान दास टुटेजा सहित काफी संख्सा में लोग मौजूद।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *