अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा
बीकापुर, अयोध्या।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बीकापुर में सोमवार को प्रधानमंत्री मातृत्व दिवस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 94 गर्भवती महिलाओं का रजिस्ट्रेशन किया गया।
17 महिलाएं हाई रिस्क श्रेणी में पाई गईं
शिविर के दौरान की गई जांच में 17 गर्भवती महिलाएं हाई रिस्क श्रेणी की पाई गईं। वहीं, 36 महिलाओं का अल्ट्रासाउंड कराया गया।
महिला चिकित्सक डॉ. विनय सिंह ने गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान विशेष सावधानी बरतने और संतुलित आहार अपनाने की सलाह दी। जांच में हीमोग्लोबिन, यूरिन, एचआईवी टेस्ट और अल्ट्रासाउंड जैसी कई जांचें शामिल रहीं।
एएनसी जांच और पौष्टिक आहार वितरण
स्वास्थ्य शिविर में गर्भवती महिलाओं की द्वितीय और तृतीय तिमाही की एएनसी जांच कराई गई। इसके साथ ही महिलाओं को पौष्टिक आहार (अंकुरित चना और पूरी-सब्जी) वितरित किया गया।
37 महिलाओं को चढ़ाया गया आयरन सुक्रोज ड्रिप
बीसीपीएम दीपक तिवारी ने जानकारी दी कि हीमोग्लोबिन की कमी से जूझ रही 37 गर्भवती महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कर आयरन सुक्रोज ड्रिप दी गई ताकि खून की मात्रा बढ़ाई जा सके।
स्वास्थ्य कर्मियों की सक्रिय भागीदारी
शिविर में अस्पताल की स्टाफ नर्स अजितेश शुक्ला, आभा चौधरी, प्रिया वर्मा, सीरतुल बानो, दीप्ति राजपूत, सुभाषिनी त्रिपाठी, दुर्वासा यादव, पिंकी, प्रतिमा मौर्य समेत एएनएम और अन्य स्वास्थ्य कर्मी सक्रिय रूप से मौजूद रहे।
महिला चिकित्सक डॉ. विनय सिंह ने कहा कि समय-समय पर इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण और सुरक्षित प्रसव के लिए बेहद जरूरी हैं।