Breaking News
IMG 20220217 163109

सिर्फ दूल्हा आयेगा दुल्हन लेने,बड़े हादसे को लेकर शादी वाले घर में भी छाया मातम

Ibn24×7news
सिसवा बाजार महराजगंज
जनपद महराजगंज से सटे कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया में बुधवार देर शाम कुएं का स्लैब टूटने से 13 लोगों की मौत की घटना के बाद सिसवा नगर पालिका परिषद के खेसरारी मे भी मातम का माहौल है क्योकि लड़के की बारात नौरंगिया से खेसरारी आने वाली थी।

कुछ समय पूर्व खेसरारी में भी लड़की के घर खुशी का माहौल था तभी इस दर्दनाक हादसे की खबर आयी और खुशियां मातम में बदल गई हैं। सभी रस्म रोक दिए गए और पूरे इलाके में इस घटना को लेकर मातम पसरा गया। बताते चले कि कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया में बुधवार देर शाम कुए पर हल्दी के मटकोड की रस्म में के दौरान अचानक कुंए का स्लैब टूट गया और 25 से अधिक महिलाएं, युवतियां व बच्चे पानी से भरे कुएं में गिर गये, जब तक बचाने की कोशिश की जाती 13 लोग दम तोड़ चुके थे। नेबुआ नौरंगिया से आज गुरुवार को बारात महाराजगंज जिले के सिसवा नगर पालिका अन्तर्गत खेसरारी में आने वाली थी ।इस बाबत लड़की के पिता सुरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि मेहमान आ चुके है और आज शादी बहुत ही साधारण तरीके से होगी क्योंकि लड़के वालों की तरफ से जानकारी दी गई है कि सिर्फ लड़का आएगा और शादी की रस्म पूरी होगी।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *