Breaking News
IMG 20220217 220531

हफ्ते भर से गायब बालिका की तैरती मिली लाश, एसपी पहुँचे घटना स्थल , जांच में जुटी पुलिस

Ibn24×7news
सिसवा बाजार-महराजगंज
जनपद महराजगंज के कोठीभार थानाक्षेत्र के ग्राम हरपुर पकड़ी बलुआ टोला से हफ्ते भर से गायब 7 वर्षीय पुनिता की लाश आज गुरुवार को देवतहा गाँव के बाली टोला के पास नजदीक की नदी में तैरते हुए मिली है।सूचना मिलते ही मौके पर एसी प्रदीप गुप्त भी पहुंच गये तथापुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।

बताते चले कि कोठीभार थानाक्षेत्र के ग्राम हरपुर पकड़ी बलुआ टोला निवासी महेश गुप्ता की 7 वर्षीय पुत्री पुनिता 11 फरवरी की रात लगभग 8 बजे अपने घर से गायब हो गयी जिसे परिजनों ने काफी खोजा लेकिन नही मिली और पुनिता की मां सुधा देवी ने कोठीभार पुलिस को इस की तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की थी।इधर पुनिता की खोज चल ही रही थी कि आज गुरूवार को देवतहा गाँव के बाली टोला के पास के नदी में पुनिता की लाश तैरते मिली। जानकारी मिलते ही मौके पर जहाँ कोठीभार पुलिस पहुंची वही एसपी प्रदीप गुप्ता भी मौके पर पहुंच गये है, मामले की जांच जारी है।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *