Breaking News

निसहाय-लाचार, विकलांग ने लगाई पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार

Ibn24×7news

नौतनवां महराजगंज
कहते हैं जब आदमी निसहाय ,बेबस और लाचार हो जाता है तब वह बड़े अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाता है, न्याय की गुहार के इसी क्रम में हरीराम पुत्र प्यारे जो ग्राम–राजपुर खुर्द, पो०–करेलिया, थाना कोल्हई, जनपद महाराजगंज निवासी हैं ,पैर से विकलांग है।

IMG 20220217 WA0011पुलिस अधीक्षक महाराजगंज से न्याय की गुहार लगाते हुए उन्होंने बताया कि उनके बगल में गिट्टी जो रोड बनने के लिए गिरा हुआ है उसे बगल के नारद पुत्र पारस पटेल अपने घर में चोरी से रख रहा था, ऐसे में विकलांग हरिराम ने ऐसा करने से मना किया तो मना करने के बावजूद नारद हरिराम को भद्दी भद्दी गालियां देने लगा और तू तू मैं मैं करते हुए घर में घुसकर हरिराम और उसकी पत्नी को घसीट- घसीट कर मारा पीटा ऐसे में विकलांग व विकलांग के परिजन कुछ ना कर सके। धमकी भरे अंदाज में नारद ने हरिराम से कहा कि तुम्हारा दूसरा भी पैर तोड़ देंगे और जान से मारने की धमकी भी दे डाला। ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या भाजपा सरकार में दबंग डर नहीं रहे? पुलिस प्रशासन को भी कड़ी चुनौती देते हैं। फिलहाल इस बाबत विकलांग हरिराम ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *