Breaking News
WhatsApp Image 2024 04 17 at 7.34.55 PM

रामनवमी के उपलक्ष्य मे मिर्जापुर शहर मे निकली भगवामय श्री राम जन्मोत्सव शोभायात्रा

0 राम ही राष्ट्र हैं: नितिन जी
फोटोसहित
मिर्जापुर।
श्री राम नवमी के अवसर पर बुधवार को विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के नेतृत्व मे श्रीराम जन्मोत्सव शोभायात्रा समिति के अध्यक्ष इंजीनियर विवेक बरनवाल के निर्देशन मे नगर मे भव्य शोभायात्रा निकाली गई। WhatsApp Image 2024 04 17 at 7.34.55 PM

भगवा झंडे लेकर सिर मे साफा पीढी बारे भगवा लाल परिधान मे बच्चे, बूढ़े, जवान सभी निकल पड़े। जय श्रीराम की गूंज से समूचा नगर गूंज उठा। संगमोहाल से शुरू हुई शोभा यात्रा रतनगंज, तेलियागंज, डंकीनगंज, पेहटी का चौराहा, घंटाघर, बसनई बाजार, धुंधी कटरा, गुड़हट्टी, मुकेरी बाजार, गणेशगंज, भैसहिया टोला होते हुए संगमोहाल स्थित हनुमान मंदिर पर समाप्त हुई। शोभायात्रा के दौरान सजी दिव्य भव्य झांकी को देखने के लिए नगर के लोग अपने छत बारजा व घर के बाहर आ गए थे।

जगह- जगह भगवान श्रीराम की आरती उतारी गई। जगह जगह विभिन्न चौराहा मुहल्ला मे पहुचने पर शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया और प्रसाद वितरण किया गया। झांकी में भगवान श्रीराम के विभिन्न स्वरूप, शंकर जी, हनुमान व भारत माता की झांकी समेत 51 झांकियां व डीजे, बैंडबाजा व कीर्तन मंडली की टोली ने पूरे वातावरण को भक्ति मय बना दिया था।

इसके पूर्व मुख्य अतिथि विश्व हिन्दू परिषद काशी प्रान्त के प्रान्त संगठन मंत्री नितिन, विहिप जिलाध्यक्ष रामचन्द्र शुक्ल, प्रान्त उपाध्यक्ष विद्याभूषण दूबे, कमलनयन महाराज, महंथ योगानंद गिरी जी, विभाग संगठन मंत्री अमित पाठक, विभाग प्रचारक प्रतोष जी, सोहनलाल लाल श्रीमाली जी, पदमश्री उर्मिला श्रीवास्तव ने समिति के अध्यक्ष इंजीनियर विवेक बरनवाल, मंत्री आनंद सिंह, विहिप जिला मंत्री कृष्ण सिंह पटेल,नगर अध्यक्ष राज माहेश्वरी, सह कोषाध्यक्ष प्रदीप पाण्डेय, नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केवरी, पूर्व चेयरमैन मनोज जायसवाल ने दीप प्रज्वलन कर प्रभु श्री राम की आरती उतारकर यात्रा का शुभारम्भ किया।

तत्पश्चात बजरंग दल के जिला संयकजक द्वारा सुब्रतो जी ने ॐ वाचन एवं आचार पद्धति के बाद कार्यक्रम संयोजक मयंक गुप्ता ने मंच परिचय कराया। तत्पश्चात समिति के अध्यक्ष इंजीनियर विवेक बरनवाल ने मुख्य वक्ता प्रान्त संगठन मंत्री नितिन जी और नगर अध्यक्ष राज माहेश्वरी ने मंचसथ संतो को स्मृति चिन्ह स्वरूप रामलला का चित्र एवं अंगवस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया। विहिप के प्रान्त उपाध्यक्ष विद्याभूषण दूबे ने प्रस्तावना उद्बोधन दिया। इसके साथ ही पद्मश्री ऊर्मिला श्रीवास्तव ने नमो नमो विन्ध्येश्वरी, नमो नमो जगदंब…के साथ जन्मे अवध रघुराई, कौशल्या मैया भेजो बधाई पर लोगो को भक्ति रस से राममय कर दिया।

मुख्य वक्ता ने राम भक्तों को संबोधित करते हुए कहाकि भगवान राम राष्ट्र की आत्मा नहीं परमात्मा हैं। भगवान श्री राम लोकनायक- लोकपालक ही नहीं हमारे देश का अस्तित्व व अस्मिता भी है। 1998 से मिर्जापुर मे शोभायात्रा निकल रहा है। अयोध्या मे प्राण प्रतिष्ठा के बाद हम उनको हृदय मे आत्मसात करते तो समाज मे समरसता भाव का जागरण होगा। 496 वर्ष के बाद पहली पीढी जन्मोत्सव पर शोभायात्रा के साथ साथ भगवान भाषकर श्रीराम का तिलक शृंगार कर रहे है, जिसे पूरी दुनिया ने देखा।

22 जनवरी 2024 इतिहास की स्वर्णिम तिथि इतिहास बन गयी है। इसके पीछे संघर्षो की अनुभूति के बाद सिद्ध हो गया है कि राम ही राष्ट्र है। राष्ट्र विरोधी शक्तिया पराजित हुई है। पूजन के बाद ही भारत के गौरव और प्रतिष्ठा मे वृद्धि हुई है। संतो महंतो महापुरुषो के संकल्प दूरदृष्टि के कारण ही यह संभव हुआ है। राम के आदर्श की प्राण प्रतिष्ठा भारतवासी करे तो भारत की संपूर्ण विश्व मे जय जय कार होगी।
महंत योगानंद गिरी ने कहाकि सतयुग के बाद त्रेता का आना एक आश्चर्य की बात है, जब पृथ्वी पर अत्याचार दुराचार बढा तो विप्र धेनू सुर संत हित प्रभु का अवतरण हुआ।

विहिप के प्रान्त उपाध्यक्ष विद्याभूषण दूबे ने कहाकि नवमी तिथि मधुमास पुनीता… के द्वारा राम के आगमन पर विश्व मे खुशी और उनके व्यक्तित्व के द्वारा समरसता भाव के विषय को रखा जिसके कारण वे पुरूषोत्तम कहलाए।

विहिप जिलाध्यक्ष रामचन्द्र शुक्ल ने कहाकि समरसता के भाव के लिए ही प्रभु राम ने किया। ऐसे प्रभु के यूपी के सबसे बडी शोभायात्रा 22 साल से निकल रही है। जनपद मे 24 स्थानो पर वर्ष प्रतिपदा से हनुमत जयंती तक हो रहा है। 190 गांवो मे रामोत्सव का आयोजन हो रहा है।

शोभा यात्रा में जिलाध्यक्ष राम चंद्र शुक्ल, महेश तिवारी, विश्वनाथ अग्रवाल, ज्ञानचंद अग्रवाल, मदन गोपाल सोनी, सोहनलाल श्रीमाली, महंत योगानंद गिरी, प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार आशीष पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह, विधायक रत्नाकर मिश्र, मडिहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कनौजिया, विभाग प्रचारक प्रतोष जी, नगर प्रचार राजेंद्र प्रथम जी, विभाग सरसंघचालक धर्मराज जी, वीरेन्द्र मौर्या जी, सोनभद्र से रवींद्र नाथ पाठक, के अवावा विहिप-बजरंग दल कार्यकर्ता एवं समिति के पदाधिकारीगण मंत्री आनंद सिंह, प्रभारी रविशंकर साहू, मीडिया प्रभारी विमलेश अग्रहरि, नितिन अवस्थी, प्रान्त संयोजक बजरंग दल मुकेश जी, गणेश अवस्थी जी, नितिन विश्वकर्मा, मनोज दमकल, महिला प्रमुख दीपा ऊमर, महिला प्रभारी शिखा अग्रवाल, ऋषि सिंह प्रांजल, सत्यनारायण गुरू, प्रांशु साहू, विराट सोनकर, विशाल दूबे, शिवम साहू, गुलशन पाठक, शिवांशु सिंह, धीरज केसरवानी, तरूण सिह, विशाल मालवीय, गोपाल केसरवानी, पवन ऊमर आदि शामिल रहे।

अध्यक्षता श्रीराम जन्मोत्सव शोभायात्रा समिति के अध्यक्ष इंजीनियर विवेक बरनवाल एवं संचालन कार्यक्रम संयोजक मयंक गुप्ता ने किया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *