Breaking News
WhatsApp Image 2024 04 17 at 6.13.48 PM

रामनवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा, श्री राम के धुन पर झूमे राम भक्त

 

मीरजापुर। श्रीरामनवमी पर अहरौरा नगर में धूमधाम से डीजे की धुन पर शोभायात्रा निकाली गई। धार्मिक धुनों और भगवान श्रीराम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। WhatsApp Image 2024 04 17 at 6.13.48 PM

कई जगह पुष्प वर्षा से शोभायात्रा का स्वागत किया गया। विश्व हिंदू परिषद अहरौरा नगर के नेतृत्व में बुधवार को क्षेत्र के सत्यानगंज से राधा कृष्ण मंदिर (स्थल) से शुरू होकर नई बाजार, चुंगी बस स्टैंड संकट मोचन मन्दिर से होते हुए नई बाजार, सरकारी अस्पताल से कुशवाहा नगर, कसरहट्टी, चौक बाजार, तकिया, खरंजा से गोला सहुवाईन, सम्मेत्तर, त्रिमुहानी से पुनः गोला सहुवाईन टिकरा खरंजा, आलू मिल से होते हुए सत्यानगंज स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में सबसे आगे युवक धर्म ध्वज लेकर चल रहे थे। शोभयात्रा में छः डीजे, तीन रथ और आगे आगे घोड़ा चल रहा था।

WhatsApp Image 2024 04 17 at 6.13.49 PM

धार्मिक धुनों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम, भारत माता और हनुमान जी की झांकी आकर्षण केंद्र रहीं।
इस दौरान विश्व हिंदू परिषद जिला उपाध्यक्ष धीरज सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी,नगर अध्यक्ष डॉ राजकुमार, महेंद्र अग्रहरी, जयकिशन जायसवाल, जितेंद्र कुमार, रामसेवक जायसवाल, प्रहलाद विश्वकर्मा, आशिष पाण्डेय, सिद्धार्थ अग्रहरि, विवेक कुमार, पंकज सोनकर के साथ हजारों रामभक्त शोभायात्रा में शामिल थे।

सुरक्षा के दृष्टि से थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह, नगर चौकी प्रभारी मनोज रॉय पुलिस पीएसी बल के साथ रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *