Breaking News
WhatsApp Image 2022 03 31 at 3.22.30 PM

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर प्रदेश व्यापी आंदोलन के तहत मंहगाई मुक्त भारत अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी ने निकाली पद यात्रा

 

महंगाई पर नियंत्रण लगा पाना भाजपा सरकार के बस की बात नही सरकार ने देश व प्रदेश की जनता के साथ छलावा किया है

ब्यूरो चीफ मुकेश मिश्र IBN NEWS

अम्बेडकरनगर – देश में हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने जनता को गुमराह करते हुए चुनाव के दौरान तक आम जनमानस का वोट हासिल करने के लिए पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य स्थिर को स्थिर रही उक्त बाते जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित कुमार वर्मा जितेन्द्र ने कही। उन्होंने कहा विगत एक सप्ताह से चुनावों का परिणाम आने के बाद से रसोई गैस, डीजल और पेट्रोल, सी एन जी के दामों में बढ़ोतरी पुनः शुरू हो गयी।
पूर्व अध्यक्ष रामकुमार पाल, जिला प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्र बब्लू जिला उपाध्यक्ष गुलाम रसूल “छोटू”, महली प्रसाद राजभर, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष विशाल वर्मा, अफरोज आलम वेग, अमित कुमार यादव “संजय” ने कहा पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों से आम जनमानस के रोजमर्रा की वस्तुओं के दामों में बढ़ोतरी शुरू हो गयी है। देश की जनता को सरकार ने धोखा दिया, ठगा और निराश किया है।जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्र “बब्लू” ने बताया आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर प्रदेश व्यापी आंदोलन के तहत मंहगाई मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत आज जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित कुमार वर्मा “जितेन्द्र” की अध्यक्षता में अम्बेडकरनगर जिला मुख्यालय स्थिति अम्बेडकर प्रतिमा से जिला न्यायालय और तहसील तक पदमार्च करते हुए मोटर बाईक, रसोई गैस, पर माला पहनाकर प्रदर्शन करते हुए आमजनता में महंगाई लड्डू का वितरण किया गया।

 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मो जियाउद्दीन अंसारी, शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पं सूर्य नारायण तिवारी, नगर अध्यक्ष अकबरपुर राजेश प्रजापति, ब्लाक अध्यक्ष अकबरपुर आदित्य नारायण तिवारी, ब्लाक अध्यक्ष जलालपुर राजकुमार अग्रहरि, शिवमूर्ति यादव, राजीव गुप्ता, महली प्रसाद राजभर,राधेश्याम चौहान, दीनानाथ यादव, रीतेश तिवारी, राम जी वर्मा, सतीश वर्मा, विश्वनाथ निषाद, मो इसरार समेत दर्जनों कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *