Breaking News

महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर छोटी चौपाल पर रही शिव स्तुति की गूंज

2 6

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले की छोटी चौपाल पर शिव स्तुति की गूंज रही। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग तथा पर्यटन विभाग हरियाणा के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देशभर के विभिन्न राज्यों से आए कलाकारों ने सांस्कृतिक विविधता का परिचय दिया। स्टेज पर लघु भारत की तस्वीर नजर आई।
डा.नगेंद्र एवं उसके समूह ने शिव स्तुति का ऐसा प्रदर्शन किया कि पूरा मेला स्थल भगवान शिव के जयकारों से गूंज उठा। इसी प्रकार उत्तर प्रदेश से आई टीम ने राधा-कृष्ण पर अपनी भव्य प्रस्तुति देकर वृंदावन की धरा को स्टेज पर ही जीवंत कर दिया।
सुशील एंड पार्टी ने हे मेरी छैल पछैली,हाथां में तांबे की गूठी… पर हरियाणवी नृत्य प्रस्तुत करके दर्शकों को झूमने को मजबूर कर दिया। इसके अलावा धर्मेंद्र एवं उसके दल ने रागनी,अंजलि भाटी ने हरियाणवी लोक नृत्य,तुलसी दल का फिल्मी बैंड,मुद्रा ग्रुप ओपन फॉर्मिंग की कोरियोग्राफी, अक्षत एवं दल का वेस्टर्न आर्केस्ट्रा,बृजमोहन का नाटक, वेद दमन एवं दल की कव्वाली तथा सुशील कुमार एवं दल की हरियाणवी लोक नृत्य की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मदमस्त कर दिया। इस कार्यक्रम के दौरान डा.दीपिका व सुमन डांगी के अलावा अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261009 WA0005

आखिरकार फरीदाबाद में इतना क्राईम बढ़ कैसे रहा है 

फरीदाबाद:शहर में आए दिन मर्डर व लुटपाट जैसी घटनाएं सामने ज्यादा आ रही है। कहीं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *