Breaking News
WhatsApp Image 2022 04 18 at 4.04.46 PM

भाजपाइयों ने विश्व विरासत दिवस के शुभ अवसर पर सफाई कर्मचारी को पहनाया माला।

 

मीरजापुर। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा दिन सोमवार को सुबह नगर पालिका परिषद अहरौरा के सफाई कर्मियों को माला पहनाकर सम्मान किया गया।

भाजपा द्वारा चलाये जा रहे सामजिक न्याय पखवाड़ा के अंतर्गत आज विश्व विरासत दिवस के शुभ अवसर पर निकाय प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक कृष्णा तिवारी के नेतृत्व में स्थानीय निकाय अहरौरा के सफाई कर्मचारियों को स्वच्छ भारत में उनके योगदान के लिए माल्यार्पण कर उनको सम्मानित किया गया। ततपश्चात इज्जत घरो (शौचालयों) के लाभार्थियों के जिवन में शौचालयों के सकारात्मक प्रभाव के बारे में चर्चा की गयी। इस शुभ अवसर पर नगर पालिका कार्यालय से जय हिन्द इंटर कालेज तक सफाई की गयी। इसी दौरान नामित सभासद विनोद पटेल पटेल राघवेंद्र सिंह श्यामलाल सोनकर जयप्रकाश केशरी अमित शाह शैलेन्द्र श्रीवास्तव जितेंद्र अग्रहरि बैकुण्ठ अग्रहरी कृष्णा सूरज के साथ दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *