Breaking News
WhatsApp Image 2022 04 18 at 5.46.10 PM

भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में मनाया गया आज विश्व विरासत दिवस

 

ब्यूरो चीफ मुकेश मिश्र

अंबेडकर नगर ÷ भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस 6 अप्रैल से शुरू हुए सामाजिक न्याय पखवारा अंतर्गत सोमवार को विश्व विरासत दिवस भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी के मार्गदर्शन में जनपद के प्रत्येक मंडल में मंदिर,ऐतिहासिक स्थल और तालाब सागर की सफाई,स्वच्छता कर्मियों को सम्मानित और अभिनंदन करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी के नेतृत्व में अकबरपुर नगर मंडल के तमसा तट स्थित अर्ध नारीश्वर शिव मंदिर परिसर की सफाई नगर अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव,सभासद ज्ञान कुमार मोदनवाल,सुनील राजभर, उमा शंकर सिंह द्वारा किया गया।स्वच्छता कार्य के उपरांत भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने स्वच्छता से होने वाले लाभ की चर्चा करते हुए कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देश भर में जिस प्रकार से स्वच्छता अभियान शुरू किया उसका परिणाम है कि आज देश के कोने कोने में जन जन द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत प्रदेश के 8 लाख 87 हजार 906 लोगों ने व्यक्तिगत शौचालय बनवाया।625 नगर निकाय खुले में शौच से मुक्त घोषित किया गया।सरकार ने नगरों में स्वच्छता के लिए 62 हजार818सामुदायिक एवम 625 पिंक शौचालय केवल महिलाओं/बालिकाओं के लिए निर्मित करवाया।
पूर्व विधान सभा प्रत्याशी/पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा की अगुआई में टांडा नगर के हनुमान गढ़ी मन्दिर की सीढ़ियों और सरयू तट की सफाई कर उपस्थित स्वच्छता कर्मियों का माल्यार्पण और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,राम सूरत मौर्य,स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ सह संयोजक जय प्रकाश यादव,शंकर गुप्ता,सभासद राजेश सलूजा,मनोज साहू,गौतम उपाध्याय,पण्डित अजीत द्विवेदी, अजय श्रीवास्तव,भूपेश तिवारी उपस्थित रहे।

जनपद के विभिन्न मंडलों में चलाए गए स्वच्छता अभियान में प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद,विधान परिषद सदस्य हरि ओम पाण्डेय,जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुन्दर वर्मा,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू,पूर्व विधायक संजू देवी,चेयर मैन सरिता गुप्ता,ब्लाक प्रमुख संजय सिंह,अनिल वर्मा,भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र,विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू,रफत एजाज,सुमन पाण्डेय,डाक्टर रजनीश सिंह,जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह,सुरेश कन्नौजिया,दिलीप पटेल,जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद,पंकज वर्मा,संजय सिंह,विनय पाण्डेय,दीपक तिवारी,शिव पूजन राजभर,भाजपा नेता नन्द कुमार तिवारी राना,अनुराग त्रिपाठी,अनन्त राम मिश्र,डाक्टर सन्तोष सिंह डाक्टर विनोद कुमार,रमेश यादव,शाश्वत मिश्र,राम किशोर राजभर,नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र,अभिषेक निषाद,सुभाष वर्मा,अनिल वर्मा,दिलीप तिवारी,अनुराग जायसवाल,पंकज प्रजापति,अमरजीत मौर्य रणंजय सिंह,आनंद जायसवाल,प्रह्लाद वर्मा,कृष्ण गोपाल कसौधन,अनुज सोनकर,देवेश मिश्र,अभिमन्यु अग्रहरि,अतुल द्विवेदी, आदि लोग शामिल रहे ।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *