रिपोर्ट अनिल जायसवाल ibn न्यूज़ टीम
सोमवार की देर शाम करीब 7 बजे संडा मोड़/सिसवा बाजार के पास दो मोटरसाइकिल की आमने सामने की टक्कर में संजीव पाल पुत्र राजेश उम्र लगभग 18 साल निवासी चरगहा की मौके पे ही मृत्यु हो गयी। उसी बाइक पे पीछे बैठे भोथियाही निवासी धन्नजय यादव उम्र लगभग 18 साल को चोटें लगी है। ये दोनों लोहेपार तिलक समारोह में जा रहे थे। दूसरी तरफ गंभीर रूप से घायल विकाश यादव पुत्र संतोष उम्र 19 साल व पवन यादव उम्र 20 साल पुत्र संतोष निवासी शितलापुर थाना ठूठीबारी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिसमें विकास की हालत नाजुक बनी हुई थी। एसओ कोठीभार रामाशीष यादव ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा किया जा रहा है।