Breaking News
ec17a1ed df99 48e2 a9b8 90ae2fc220dc

मवई अयोध्या – श्रद्धा व शांति पूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ मोहर्रम का पर्व

 

मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS1b5593a5 b7cb 4e8b b6b7 e8e26b79f409

शोहदाय कर्बला की याद में मनाया जाता है मोहर्रम

अयोध्या – कर्बला के मैदान में हजरत मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन व अहलेबेत द्वारा दी गई अजीम कुर्बानी की याद में मोहर्रम पर्व ब्लॉक मवई क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नेवरा, सडवा, कोंडरा,मोहम्मदपुर, बसोढ़ी,मवई,आदि बड़ी ही श्रद्धा व शांति पूर्ण माहौल में मनाया गया।

ग्राम नेवरा में ताजिया जुलूस में उमड़ा लोगों का हुजूम अटूट आस्था को उजागर कर रहा था। हजारों की संख्या में आस पास के गांवों से आए लोग ताजिया जुलूस के साथ शामिल रहे। इस मौके पर नातखा द्वारा मर्सिया व नोहख्वनी और मातम कर लोग शोहदाए कर्बला को नजराने अकीदत पेश करते गमगीन नजर आ रहे थे।1b5593a5 b7cb 4e8b b6b7 e8e26b79f409

ताजिया जुलूस पक्के चोक से शुरू होकर मैदान होते हुए जामा मस्जिद के पास कुछ देर रुका, उसके बाद बीच गांव से होते हुए सूर्यास्त से पहले कर्बला पहुंचा, जहां ताजिया दारो ने ताजियों को दफनाया।
इस मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जुलूस के गुजरने वाले सभी रास्तों पर प्रशासन द्वारा पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *