Breaking News
c71a8f4a 694b 475a 88f5 e1feb9bb17ed

“नही सहेगा राजस्थान कार्यक्रम के तहत मांडलगढ़ विधानसभा की बैठक त्रिवैणी संगम परिसर आयोजित हुई”

 

पांचों मंडल की सयुंक्त बैठक त्रिवैणी महादेव परिसर हुयी

नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाडा माल्यार्पण कर, साफा पहनाकर स्वागत सत्कार किया05b91fb8 f624 4b31 af3e 409bcaa8e4b5

बीगोद–नही सहेगा राजस्थान अभियान के अंर्तगत विधानसभा के पांचों मंडल महुआ मण्डल, ग्रामीण मंडल, नगर मंडल, नन्दराय मंडल, बिजोलिया मंडल की सयुक्त बैठक गुरुवार को त्रिवेणी महादेव मंदिर परिसर में आयोजित की गई। इस दौरान नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाडा माल्यार्पण कर, साफा पहनाकर स्वागत सत्कार किया गया।

बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुई। बैठक को जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाडा ने पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान में काग्रेस सरकार फेल साबित हुई है।जिसको लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष ने 1 अगस्त को जयपुर में आयोजित सभी कार्यकर्ताओं को विधानसभा घेराव व धरना प्रदर्शन में चलने का आह्वान किया।

और कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार में खुलेआम भ्रष्टाचार, नकारा प्रशासन व्यवस्था, बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था, दलित आदिवासी का लूटता स्वाभिमान, बढ़ता अपराध, पेपर लीक से युवा परेशान, बदहाल होता किसान, महिला अत्याचार, तुष्टीकरण की राजनीति को लेकर कांग्रेस सरकार का पुरजोर विरोध किया।

साथ ही विधायक गोपाल खंडेलवाल, उपजिला प्रमुख शंकर गुर्जर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भगवान सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष संजय धाकड़,पूर्व विधायक बद्रीप्रसाद गुरुजी, पूर्व जिला प्रमुख शक्ति सिंह हाड़ा,सांसद प्रतिनिधि व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार आंचलिया, जिला मंत्री अनिल पारीक, भाजपा नेता हरीश भट्ट, सत्यनारायण उपाध्याय ने बैठक को संबोधित किया। बैठक का संचालन महुआ मण्डल अध्यक्ष सावरमल रेबारी ने किया।c71a8f4a 694b 475a 88f5 e1feb9bb17ed

धन्यवाद ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हरिलाल ने दिया।
बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हीरा लाल जोगी,जिला मंत्री हर्षेंद्रा कंवर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू पालीवाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुलदीप शर्मा, विधानसभा प्रवासी माहिला मोर्चा संगीता त्रिपाठी, बिजोलिया मंडल अध्यक्ष मनोज गोधा, नगर मंडल अध्यक्ष अर्जुन ब्रह्मभट्ट, नंदराय मंडल अध्यक्ष शिव काबरा, पूर्व मंडल अध्यक्ष जमना लाल सेन, जगदीश बैरवा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद ओस्तवाल, पूर्व कृषि मंडी चेयरमैन रतन लाल खटीक, पूर्व प्रधान राधा देवी साल्वी,भाजपा नेता ओम मेड़तिया, श्याम लाल सेन, गोवर्धन वैष्णव,सुरेंद्र तिलक, नेता प्रतिपक्ष सत्यनारायण मेवाडा,शिव चंद्रवाल,मंडल महामंत्री मुकेश जोशी, महावीर मीणा, लादू कुमावत, श्याम लाल अहीर, हर्षवर्धन खटीक, राकेश ओस्तवाल, अनिल खटीक हीरा लाल सोलंकी, युवा जिला मंत्री ब्रजमोहन शर्मा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुशील उपाध्याय, जितेंद्र प्रजापत, बालकिशन पंचोली, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि हरीश चौधरी, शंकरनाथ योगी, सी आर कमलेश बैरवा, हितेंद्र राजोरा,सरपंच हरजी रेबारी, गजेंद्र साहू, मूलचंद रायका, रामपाल बलाई, एस सी मोर्चा के मोहन निंबोला, पार्षद पवनेश ओस्तवाल, हर्षित पंवार, मनोज आंचलिया, नरेन्द्र चौहान, आशीष टेलर, विष्णु शर्मा, देवेश शर्मा, महेंद्र वर्मा, कैलाश सुखवाल, नवरंग सिंह, संतोष मेवाडा, मनोज शर्मा, संदीप सोनी, प्रभू जाट, रामप्रसाद जाट, सुनील जोशी, पंकज विजयवर्गीय सहित विधानसभा के कार्यकता मोजूद रहे।
(फोटो कैप्शन–1- भाजपा जिलाध्यक्ष नही सहेगा राजस्थान की महारेली को लेकर सम्बोधित करते

2- बैठक में उपस्थित भाजपा पदाधिकारी , पांचो मंडल उपस्थित कार्यकर्ता)
फोटो–प्रमोद कुमार गर्ग

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *