Breaking News
a832eab3 911e 4526 bfbd b9edc2794a4b

मवई अयोध्या – मिशन शक्ति अभियान चलाकर बालिकाओं व महिलाओं को किया जागरूक

 

मुदस्सिर हुसैन IBN NEWSa832eab3 911e 4526 bfbd b9edc2794a4b

अयोध्या – पटरंगा पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान चला कर बालिकाओं व महिलाओं को जागरूक किया।
थानाध्यक्ष पटरंगा ओमप्रकाश ने पुलिस कर्मियों व महिला पुलिस कर्मियों महिला आरक्षी अंजू दुबे,प्रवीण कुमारी,डोली यादव,श्वेता देवी,मुख्य आरक्षी मंशाराम,विशाल यादव और अवनीश सिंह के साथ मिशन शक्तिअभियान के तहत क्षेत्र के ग्राम पंचायत पूरे कामगार मजरे पचलो के पंचायत भवन में चौपाल लगाकर कार्यक्रम आयोजित किया।

जिसमें ग्राम पंचायत की महिलाएं,बालिकाएं,आशा बहू,स्वयंसेवी सहायता समूह की महिलाएं व बच्चे मौजूद रहे।आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को सुरक्षा संबंधित जानकारी एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना,साइबर सुरक्षा संबंधी विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि महिलाओं के साथअमर्यादित व्यवहार होने पर 1098 अथवा महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 तथा साइबर क्राइम के लिए 1930 पर संपर्क कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति अभियान के तहत विभाग की ओर से महिलाओं व बेटियों को स्वावलंबी बनाने के कार्य पर बल दिया जा रहा है और महिला मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है।

थाना प्रभारी ने बताया कि महिला सिपाहियों द्दारा महिलाओं बालिकाओं को जागरुक करने का लगातार अभियान चलता रहेगा जिसमें उन्हें महिला सुरक्षा संबंधित अन्य जानकारियां दी जाती रहेंगी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *