Breaking News
0246225c 2fc9 4ebe bae7 0f6e04503e43

मवई अयोध्या – तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष बने सीताकांत तिवारी

 

मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS0246225c 2fc9 4ebe bae7 0f6e04503e43

तहसील परिसर में संपन्न हुआ राजस्व संग्रह अमीन संघ तहसील इकाई का द्विवार्षिक चुनाव

अयोध्या – राजस्व संग्रह अमीन संघ तहसील इकाई रुदौली का द्विवार्षिक चुनाव तहसील परिसर में संपन्न हुआ।चुनाव में सीताकांत तिवारी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष व खिरपत राम को मंत्री निर्विरोध निर्वाचित किया गया।

सीताकांत तिवारी तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।

चुनाव अधिकारी अवधेश पाठक व महेश बाबू ने बताया कि सर्वसम्मति से अध्यक्ष व मंत्री को निर्विरोध निर्वाचित किया गया और आम सहमति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।नई कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष जसकरन,उपाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव,उपमंत्री दयानाथ यादव,कोषाध्यक्ष राम सरदार यादव,आडीटर दीपक कुमार को मनोनीत किया गया है।

कार्यकारिणी का संरक्षक चंद्रिका प्रसाद यादव को बनाया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सीताकांत तिवारे ने कहा कि संघ के सदस्यों ने जो विश्वास व भरोसा जताया है उस भरोसे को कभी टूटने नहीं दूंगा। सभी सदस्यों का आजीवन आभारी रहूंगा।कर्मचारियों की समस्याओं का अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर निराकरण कराने का प्रयास रहा है और आगे भी रहेगा।

संग्रह अमीनों ने अध्यक्ष समेत सभी पदाधिकारियों को फूल माला पहनाकर स्वागत किया।इस मौके पर संग्रह अमीन गोकरण नाथ यादव,हरीलाल,शैलेंद्र कुमार,जितेंद्र श्रीवास्तव,शेर बहादुर,राजेश तिवारी आदि मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *