Breaking News

मवई अयोध्या – पीड़ित परिवार के घर रुश्दी मियां ने पहुंच कर दिलासा दिया, व की आर्थिक मदद

 

मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS749392a9 8408 47b2 ba23 255bfdff20f3

अयोध्या – पिछले कुछ दिनों में इलाक़े में हुए कई दर्दनाक हादसात में पीड़ित परिवार के घर पूर्व विधायक सैय्यद अब्बास अली जैदी रुश्दी मियां ने पहुंच कर दिलासा दिया और आर्थिक मदद की।

ग्राम उसरहा में 5 गरीब दलित परिवार रजनीश कुमार,पवन कुमार,आत्मा राम,विजय कुमार,जगत पाल के घर में आग लग जाने से सब खाक हो गया।डलई मऊ में राम करण कोरी के घर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त कर आर्थिक मदद की।सुनबा में श्री पूरन गुप्ता के यहां पहुंच कर कर शोक संवेदना व्यक्त की व आर्थिक मदद की।

कुछ दिनों पहले ही श्री पूरन गुप्ता के पुत्र स्व अनुज गुप्ता का विवाह हुआ था जिनका आकस्मिक निधन हो गया।श्री पूरन गुप्ता और उनकी धर्मपत्नी दोनो विकलांग हैं।चंद्रा मऊ में बकरीदी की मां के इंतिकाल की खबर सुन कर उनके घर गए।ग्राम रत्न पुर पहुंच कर स्व0 बृजेश गौतम के परिवार वालों से मिल कर शोक संवेदना व्यक्त की व आर्थिक मदद की।

कुछ दिनों पहले बृजेश गौतम ने आत्म हत्या कर ली थी।रुश्दी मियां के साथ श्री बाल अलोका नंद व्यास जी,बसपा के कॉर्डिनेटर गयाशंकर निषाद,विधान सभा अध्यक्ष हिम्मत सिंह सरोज,पूर्व ब्लॉक प्रमुख मुनव्वर अली,सभासद नगर पंचायत मां कामख्या देवी सोहन लाल गौतम,बूथ अध्यक्ष अभिषेक तिवारी,गिरीश मिश्रा,राम तेज रावत,चंद्र बलि गौतम,महेंद्र यादव,समर यादव,दुर्गेश रावत मौजूद थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *