Breaking News
WhatsApp Image 2024 03 11 at 6.42.18 PM

मवई अयोध्या – चांद नजर आते ही, रमजान का पवित्र महीना शुरू

रिपोर्ट मुदस्सिर हुसैन IBN

 

लोगों ने एक दूसरे को दी मुबारकबाद

अयोध्या 11 मार्च – रमजान का चांद नजर आते ही मुस्लिम समुदाय का पवित्र महीना शुरू हो गया। सोमवार को चांद नजर आते ही मंगलवार से रमजान का महीना शुरू हो गया है। WhatsApp Image 2024 03 11 at 6.42.18 PM

रमजान का चांद देखने के बाद से ही लोग बहुत खुश दिखे, और एक दूसरे को मुबारकबाद दी। पूर्व मंत्री व विधायक सैय्यद अब्बास अली जैदी उर्फ रुश्दी मियां ने भी आवाम को रमजान के चांद की दिली मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि अल्लाह से दुआ करे कि समाज में लोगों को सुकून, आपसी एखलाक, मोहब्बत, व एक दूसरे की मदद करने वाला बना दे।

और जो जरूरतमंद है अल्लाह उन नेक बंदों को मदद करने वाला बना दे। इस मौके पर हजरत सैय्यद तलमीज अशरफ साहब ने भी आवाम को मुबारकबाद देते हुए कहा कि अल्लाह हम सबको इस पाक महीने रमज़ान उल मुबारक में इबादत, व सही रास्ते पर चलने वाला बना दे।

इस महीने में की जाने वाली इबादत को अल्लाह कुबूल फरमा ले, मुबारकबाद देने वालो में हजरत सैय्यद शारिक साहब,समाजसेवी दानिश हुसैन, पूर्व ब्लॉक प्रमुख निशात अली खां, पूर्व प्रधान लियाकत अली खां, समाजसेवी सबीना खातून, पूर्व प्रधान इदरीश खां, पूर्व प्रधान कदीर खां, मोहम्मद खालिद खां, गुड्डू खां, अबू मोहम्मद, वजाहत हुसैन खां, मौलाना कामिल हुसैन नदवी, पूर्व प्रधान कदीर खां,एहतिशाम हुसैन खां, बाबा जुबेर अहमद, हाफिज मुन्ना, राहत खां, आदि ने रमजान के चांद की मुबारकबाद दी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *