Breaking News
5b8facd4 d5d1 4989 a781 bf8f03c5cffe

मवई अयोध्या – वनविभाग में नौकरी दिलाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

 

मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS

फर्जी नियुक्ति पत्र,आधार कार्ड,मोहर,7500 रु0 बरामद

5b8facd4 d5d1 4989 a781 bf8f03c5cffe

अयोध्या – पटरंगा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गुजरात पुलिस कमिश्नर बताकर वनविभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार कर उसके कब्जे से मोहर,फर्जी नियुक्ति पत्र,आधार कार्ड,रुपए बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार पटरंगा थाना पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चला रही थी तभी मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि गुजरात पुलिस कमिश्नर बताकर वनविभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला अभियुक्त को रौजागांव ओवरब्रिज के पास है तभी थानाध्यक्ष ओमप्रकाश,एसआई मदनपाल,धर्मेन्द्र सिंह,का,राहुल सिंह सेंगर के साथ मौके पर पहुँचकर अभियुक्त इकराम अली पुत्र सुभान अली निवासी उछाह पाली इनायत नगर जिला अयोध्या को गिरफ्तार कर अभियुक्त के पास से फर्जी नियुक्ति पत्र,आधार कार्ड,मोहर,एवं 7500 रुपये बरामद कर लिया।

अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *