Breaking News
WhatsApp Image 2022 03 29 at 11.16.06 PM

मवई/अयोध्या-समाजसेवी बाबा मुबीन शाह आजम के निधन से शोक की लहर

मुदस्सिर हुसैन।। IBN NEWS

नम आंखों से लोगों ने दी अंतिम विदाई

मवई अयोध्या/ समाजसेवी व विद्वान बाबा मुबीन शाह आजम के इंतिकाल की खबर समाजी सियासी हलकों से जुड़े व्यक्तियों के लिए बड़ी अफसोस नाक लगी। यह दुखद खबर पाकर लोग अवाक रह गए, तो वही सियासी, सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी गहरा सदमा पहुंचा, देहांत की खबर सुनते ही लोग उनके पेतृक निवास मोहम्मद नगर आखिरी विदाई देने पहुंच रहे थे, मशहूर साहित्य कार डॉक्टर अनवर हुसैन ने इस मौके पर मरहूम बाबा मुबीन शाह की शख्सियत पर रोशनी डालते हुए कहा कि वे सिर्फ आम इंसान न होकर बल्कि मुल्क व भट्टी कौम के अजीम मुजाहिद थे। जिनके अंदर कायदाना सलाहियत थी,उन्होंने कई दशकों तक अपने एखलाक व तजुर्बे से लोगों को बेदार किया। बसपा नेता दानिश हुसैन ने कहा कि बाबा मुबीन शाह आजम की शक्सियत बहुत ही विराट थी, वे एक अच्छे इंसान होने के साथ ही एक अच्छे व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति थे, लोगो से मिलना उनका शौक था, लोगों के हर दुख सुख को बांट ना उनका मिजाज था, वे बहुत ही खूबियों के मालिक थे, अतराफ के लोग उन्हें बहुत इज्जत देते थे। उन्होंने कहा कि अचानक उनकी मौत से अमन व मोहब्बत के मिशन को फैलाने में उनकी कमी हमेशा महसूस होती रहेगी। आज उनकी कमी हर धर्म के मानने वालो को महसूस होगी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *