Breaking News
WhatsApp Image 2022 03 29 at 7.34.53 PM

गाजीपुर-जिला जज के साथ डीएम-एसपी पहुचे जेल सघनता से बैरिको व ब्यवस्था की हुई पड़ताल

टीम आईबीएन न्यूज

गाजीपुर: जिला जज, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया।

बैरकों की सघन तलाशी लेने के साथ ही जेल की तमाम व्यवस्थाओ को देखते हुए संबंधितों से पूछताछ किया। जहां भी किसी प्रकार की कमी मिली, उसे दुरुस्त करने का निर्देश दिया।
जिला जज प्रशांत मिश्र, जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह जिला कारागार पहुंचे। उन्होंने बैरकों की सघन तलाशी ली। हालांकि इस दौरान कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली।

इसके बाद कैदियों-बंदियों से उनके स्वास्थ्य के संबंध में पूछताछ की। मेस में बन रहे भोजन के संबंध में संबंधित से पूछताछ करते हुए भोजन की गुणवत्ता का जांच किया। अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक करते हुए इसके संचालन के संबंध में जेल अधिकारी से बातचीत करते हुए कहा कि सीसीटीवी के संचालन में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। अस्पताल में दवा की उपलब्धता, सैनिटाइजेशन एवं कैदियों का कोविड-19 की जांच के संबंध में जानकारी लीं।

उन्होंने सभी को प्रत्येक दशा में मास्क का प्रयोग करने की सलाह दी। अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान जेल अधिकारियों और कर्मियों में अफरा-तफरी की स्थित रही।

राकेश की रिपोर्ट

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *