Breaking News
WhatsApp Image 2021 08 15 at 12.31.58 AM

एसपी नार्थ पिपराइच थाने पर फरियादियों की सुनी समस्या

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। समाधान थाना दिवस पर आए हुए फरियादियों की समस्याओं को पुलिस अधीक्षक उत्तरी पिपराइच थाने पर आये हुये फरियादियों की सुनी समस्या संबंधित को त्वरित निराकरण करने का दिया निर्देश आम जनता की समस्याओं का निराकरण एक छत के नीचे त्वरित गति से निस्तारित करने के लिए प्रदेश सरकार ने थाना समाधान दिवस एक छत के नीचे देने के उद्देश्य चालू किया है ताकि दूरदराज से आने वाले फरियादियों के समस्याओं का समाधान थाने पर ही निस्तारित किया जा सके थाने पर संबंधित राजस्व व पुलिस के अधिकारियों के मौजूदगी में समस्याओं का समाधान निस्तारित करने में आसानी होती है और फरियादियों को न्याय संगत एक छत के नीचे न्याय मिल जाता है उसे इधर-उधर भागदौड़ नहीं करना पड़ता है।
आज पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज कुमार अवस्थी कोरोना प्रोटोकॉल का पूर्ण रुप से पालन करते हुए पिपराइच थाने पर आए हुए पीड़ितों की फरियाद बारी बारी से सुनकर उनके समस्याओं को निस्तारण किया थाने पर ज्यादातर पारिवारिक व जमीनी विवाद को लेकर पीड़ित पहुंचे थे पारिवारिक विवाद को थाने पर ही एसपी नार्थ ने सुलझाया और जमीनी विवाद के मामले में मौके पर लेखपाल व कानूनगो को भेजकर समस्याओं का समाधान करवाया।समाधान थाना दिवस में पीड़ितों के समस्याओं का समाधान त्वरित गति से एक छत के नीचे संबंधित विभागों के अधिकारीगण के मौजूदगी में फरियादियों को न्याय संगत न्याय मिल गया इधर-उधर ऑफिसों का चक्कर नहीं लगाना पड़ा। इस दौरान नायब तहसीलदार पिपराइच वशिष्ठ वर्मा थाना प्रभारी पिपराइच सूर्यभान सिंह झगहा इंस्पेक्टर मौजूद रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *