Breaking News
fcf1c4c6 4b5f 4eab 94a9 b9015d387fda

लोकसभा सामान्य निर्वाचन को निष्पक्ष, पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट में स्थापित कंट्रोल रूम, सी0 विजिल काउंटर एवं सिंगल विंडो सिस्टम व एम0सी0एम0सी0 का जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया निरीक्षण

 

मीरजापुर 27 मार्च 2024- लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका निरंजन ने आज कलेक्ट्रट में स्थापित निर्वाचन कंट्रोल रूम में पहुंचकर सी0 विजिल एवं ई सुविधा पोर्टल सिंगल विडों सिस्टम, एन0जी0आर0एस0 आदि काउंटरो पर किये जा रहे कार्य प्रक्रिया का निरीक्षण किया तथा सम्बन्धित अधिकारियों कर्मचारियों से कम्प्यूटर पर दर्ज शिकायते व अन्य प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति के कार्यो के बारे में भी जानकारी लेते हुये सम्बन्धित रजिस्टरों का निरीक्षण कर चुनाव प्रचार, विज्ञापन, पेड न्यूज, पोस्टर बैनर आदि के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

fcf1c4c6 4b5f 4eab 94a9 b9015d387fdaसी0 विजिल/ई-सुविधा पोर्टल के सम्बन्ध में बताया गया कि आदर्श आचार संहिता के उल्लघंन करने वाले की पहचान करने तथा उनके खिलाफ कार्यवाही करने के लिये किया जाता हैं। आचार संहिता के उल्लघंन चुनाव के दौरान मुफ्त उपहार, शराब वितरण, अनुमति समय के बाद लाउडस्पीकर बजाने आदि से सम्बन्धित है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि इस एप का उपयोग करके कोई नागरिक लाइव फोटो व वीडियो खींचकर भेज सकता हैं जिस पर तत्काल कार्यवाही की जाती हैं। उन्होने ड्यूटी में लगे कर्मचारियों से कहा कि उक्त एप पर प्राप्त शिकायतो को गम्भीरता से लेते हुये निर्धारित समय सीमा के अन्दर निस्तारण सुनिश्चित कराया जाये। एकल काउंटर सुविधा के निरीक्षण के दौरान राजनैतिक दलो के प्रत्याशियों/अभ्यर्थियों के जनसभा, रैली, जुलूस, वाहन आदि से सम्बन्धित अनुमति लेने के लिये सेल संचालित की गयी हैं। किसी भी आवेदक द्वारा स्ंवय या कामन सर्विस सेंटर के माध्यम से अनुमति हेतु आनलाइन आवेदन कर सिंग विडो सिस्टम के माध्यम से अनुमति प्राप्त की जा सकती है। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा अब तक की गयी कार्यवाही के सम्बन्ध में भी जानकारी प्राप्त की गयी बताया गया कि किसी के द्वारा कोई आवेदन नही किया गया हैं। कोई भी अभ्यर्थी लोकसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान डिस्ट्रिक कांट्रेक्ट सेंटर टोल फ्री नम्बर-1950 अथवा 05442-253201 पर भी अपनी शिकायते दर्ज करा सकता हैं। एम0सी0एम0सी0 के निरीक्षण के दौरान जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय के द्वारा बताया गया कि कंट्रोल रूम में एम0सी0एम0सी0 के प्रक्रिया संचालित कर दी गयी हैं जिसमें सम्बन्धित कर्मचारियों अधिकारियों के द्वारा इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रत्येक चैनलो की निगरानी की जा रही है तथा प्रिन्ट मीडिया के विभिन्न समाचार पत्रो में चुनाव प्रचार, पेड न्यूज, विज्ञापन आदि प्रत्येक दिन निगरानी करते हुये उसका विवरण मुख्य कोषाधिकारी/प्रभारी अधिकारी आय व्यय को निर्धारित प्रारूप प्रेषित किया जा रहा हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कंट्रोल रूम के प्रत्येक काउंटरो पर स्थापित अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि पूरी तरह निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग चुनाव सम्पन्न कराने के लिये अपने दायित्वों का ससमय निर्वहन करायें निर्वाचन कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाशत नही की जायेगी। इस अवसर पर संयुक्त मजिस्ट्रेट आलोक प्रसाद, मुख्य राजस्व अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह, जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय के अलावा सी0 विजिल प्रभारी दीप चन्द्र दीक्षित, अंकुर गुप्ता उपस्थित रहें।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *